रायपुर । विधायक विकास उपाध्याय ने कोरोना की तीसरी लहर की आहट को देखते हुए एक बार फिर लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील है विधायक ने कहा है कि जब-जब कोरोना कोविड-19 की लहर आई है आप सभी को अगाह कर सचेत करते रहा हूँ। कुछ माह शांति के बाद अब कोरोना की तीसरे लहर की आहट इस बात से हो गया है कि रोज कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।विधायक ने अपील कि है कि कोरोना के इस तीसरे लहर से लड़ने आप सभी सावधानी बरतें। मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखे एक बार फिर से हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है।इसके अलावे कोरोना गाइडलाइन की जो सावधानियां हैं,जिसे विशेषज्ञों की सलाह पर तैयार किया है और एक बुकलेट के रूप में इसका विमोचन कर आप लोगों के बीच विभिन्न माध्यमों से पहुंचा रहा हूँ।कृपया इस बुकलेट में लिखित सावधानियों को एक बार ध्यान से पढ़ कर अपने घरों में और परिवार के बीच जरूर अपनाएं।कोरोना से बचाव सावधानी ही एक मात्र उपाय है विधायक विकास उपाध्याय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता की सुरक्षा व बचाव में हर पल साथ है।इससे घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें।
