रायपुर । राजधानी की एक सामाजिक संस्था स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एण्ड ट्रस्ट के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति आदर्श कमार आवासीय विद्यालय केशोडार विकास खण्ड एवं जिला गरियाबंद के विद्यार्थियों को आज कंबल और मिक्चर का वितरण किया गया । कार्यक्रम स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के संस्थापिका अनीता लुनिया के तत्वाधान में हुआ। बता दें कि छत्तीसगढ़ कि राजधानी की सामाजिक संस्था स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एण्ड ट्रस्ट द्वारा समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है संस्था का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक संख्या में गरीब तबके के बच्चों को पढ़ाई में मद्द कर उन्हें आगे बढ़ाना है जिससे बच्चे अच्छी तामिल हासिल कर अपने व अपने परिवार के साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। साथ ही देश के विकास में आगे चलकर अपना दायित्व निभायें। और देश विकास की गति में और तेज गति से विकास करें। इस मौके पर संस्था के संस्थापिका अनीता लुनिया जे ऐस ठाकुर , संगीता जैन

एन सी बंगाली,सी ए कमल ,विशाल खंडेलवाल,नमित बैद,राजू गोलछा, महावीर जैन,अमित बागरेचा, सुभाष पाठक,बसन्ती जैन, महेंद्र बैद,राकेश,जैन प्रियंका जैन, आदि बड़ी संख्या में शामिल रहे।






![]()


