Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • श्रीखाटू श्याम मंदिर में 25 से श्रीमद् भागवत कथा, कथाव्यास डॉ. संजय कृष्ण सलिल करेंगे कथावाचन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्रीखाटू श्याम मंदिर में 25 से श्रीमद् भागवत कथा, कथाव्यास डॉ. संजय कृष्ण सलिल करेंगे कथावाचन

Purushottam Manhare December 23, 2023

रायपुर। श्रीखाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी में 25 दिसंबर, सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 25 दिसंबर को चिंताहरण हनुमान मंदिर समता कॉलोनी से भव्य कलश यात्रा सुबह 11 बजे निकलेगी, इस दौरान 108 महिलाएं लाल साड़ी व पुरुष कुर्ता-पैजामा पहने हुए रहेंगे। वृंदावन धाम से आए कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल भागवत महात्म्य पर कथा वाचन करेंगे।
कथा महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए जयकिशन जाखोदिया, नरेश केडिया, विष्णु गोयल, विनय बजाज, संगीता सरावगी ने बताया कि कथा वाचन के लिए वृंदावन धाम से आए कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल 25 दिसंबर की सुबह राजधानी रायपुर पहुंचेंगे जहां उनका श्याम श्रीखाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी व श्याम महिला मित्र मंडल के सदस्य भव्य स्वागत करेंगे। सुबह 11 बजे समता कॉलोनी में स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी, जिसमें श्याम महिला मित्र मंडल की 108 महिलाएं लाल साड़ी व पुरुष सदस्य कुर्ता-पैजामा पहने हुए श्रीखाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी पहुंचेंगे जहां कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल भागवत महात्म्य पर श्रद्धालुजनों को कथा सुनाएंगे। कथा रोजाना प्रति दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान कोई भी गणमान्य नागरिकगण रोजाना यजमान बन सकते है।

जयकिशन जाखोदिया ने बताया कि 26 दिसंबर को शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म, कलिदमन, 27 दिसंबर को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व प्रहलाद चरित्र, 28 दिसंबर को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, राम व कृष्ण जन्म, 29 दिसंबर को बाललीला, गिरिराजधरण लीला, होली महोत्सव, 30 दिसंबर को रामलीला, कंस वध, रुक्मिणी विवाह के प्रसंग के बाद 31 दिसंबर को सुदामा चरित्र और कृष्ण-उद्धव संवाद पर कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल कथा सुनाएंगे और इसी दिन कथा की विश्रांति होगी। कथा के बाद रोजाना प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर का आयोजन , छात्र-छात्राओं ने *नशा मुक्त समाज के लिए युवा* थीम पर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया
Next साहू समाज समय के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर बढ़ रहा आगे: उप मुख्यमंत्री अरूण साव

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

You may have missed

Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • Uncategorized

Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif

July 26, 2026
23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.