रायपुर । विधानसभा से निवास लौटते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त चोटिल महिला को देख विधायक विकास उपाध्याय ने रास्ते में अपनी गाड़ी रुकवाकर और गाड़ी से तुरंत उतरे और महिला के पास जाकर महिला का कुशलक्षेम पूछा कि बहन कहाँ रहती हो ? आपके साथ में कोई हैं ? इतने समय में आस-पास के लोग भी वहाँ पहुँच गए। इतना ही नहीं महिला के हाथ में चोट लगा देख विधायक विकास उपाध्याय ने अपने गाड़ी से गमछा निकाल कर महिला के हाथ में बांधा,ताकि खून बहना बंद हो जाये ।आपको बता दे कि
बहुत कम ही ऐसे जनप्रतिनिधि होते है जो दूसरों के दुखों को अपना दुख समझते हैं और मदद के लिए हाथ आगे बढाते है ।विधायक विकास उपाध्याय उन्ही जनप्रतिनिधि में एक है ऐसे जनप्रतिनिधि विरले होते हैं, जो आमजनता के सुख-दुख में सदैव साथ रहता हो और अपने कर्तव्य को बड़ी ही निष्ठा के साथ निभाता है । विधायक विकास उपाध्याय की इस तरह की कार्य शैली से आमजनता भी खुश है ।
