एनएमडीसी ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ तीसरी तिमाही के साथ 2024 में प्रवेश किया
हैदराबाद/रायपुर। नवरत्न खनन दिग्गज, एनएमडीसी ने दिसंबर 2023 के महीने में 4.48 मिलियन टन का उत्पादन किया और 4.19 मिलियन टन लौह अयस्क की बिक्री की। दिसंबर 2022 में उत्पादन में 24त्न और बिक्री में 26त्न की वृद्धि दर्ज करते हुए, कंपनी ने उपलब्धि हासिल की। शुरुआत के बाद से यह दिसंबर महीने का अब तक का सबसे अच्छा उत्पादन और बिक्री है।
इसके अलावा, अपनी अब तक की सबसे अच्छी तीसरी तिमाही की बिक्री करते हुए, एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 12.22 मीट्रिक टन का उत्पादन किया और 11.42 मीट्रिक टन लौह अयस्क की बिक्री की। स्नङ्घ23 की तीसरी तिमाही की तुलना में उत्पादन में 15त्न और बिक्री के आंकड़ों में 19त्न की वृद्धि हुई है।
दिसंबर 2023 तक एनएमडीसी का संचयी उत्पादन 31.79 मीट्रिक टन था, जबकि बिक्री का आंकड़ा 31.97 मीट्रिक टन तक पहुंच गया। कंपनी के इतिहास में दिसंबर 2023 तक सबसे अधिक संचयी उत्पादन और बिक्री के साथ, एनएमडीसी ने मजबूत गति के साथ वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में प्रवेश किया है। संचयी आंकड़ों में पिछले साल की तुलना में उत्पादन में 18त्न और बिक्री में 24त्न की वृद्धि देखी गई है। अपनी टीम को बधाई देते हुए, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) अमिताव मुखर्जी ने कहा, यह प्रदर्शन एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त क्षमता और मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण में एनएमडीसी के रणनीतिक निवेश से उपजा है। असाधारण तीसरी तिमाही के साथ 2024 में प्रवेश करने से वित्तीय वर्ष के लिए उत्पादन और बिक्री लक्ष्य हासिल करने में हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है।
