Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • श्री राम संवाद का आयोजन किया गया रायपुर के 100 से अधिक संगठन के श्री राम संवाद में उपस्थित श्री राम प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी तक
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

श्री राम संवाद का आयोजन किया गया रायपुर के 100 से अधिक संगठन के श्री राम संवाद में उपस्थित श्री राम प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी तक

Purushottam Manhare January 6, 2024

3000 करोड़ के व्यापार का छत्तीसगढ़ में अनुमान

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज चेंबर भवन में कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अमर पारवानी  की अध्यक्षता में मिटिंग आयोजित की गई थी। मिटिंग का विषय श्री राम संवाद, कैट हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या अभियान चलायेगा पर चर्चा हुई।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के मंदिर का शुभारंभ को भारत में एक अविस्मरणीय दिन बनाने तथा उस दिन देश भर में दीपावली मनाये जाने को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) 22 जनवरी तक देश के सभी राज्यो में हर शहर अयोध्या – घर घर अयोध्या अभियान चला रहा है।

श्री पारवानी ने कहा कि बाजारों में दुकान-दुकान जा कर राम जी के झंडा, पटका तथा स्टीकर, पोस्टर दुकानों पर लगाने के लिए वितरण कार्यक्रम का आंरभ किया जाय। यह लगातार चलता रहेगा। शहर के विभिन्न बाजारों में स्थित श्री हनुमान मंदिर या श्री राम मंदिर में आरती ,हनुमान चालीसा भजन का कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसके तहत कल शनिवार को डुमरताराई थोक व्यापारी संघ में स्तिथ श्री हनुमान मंदिर में शाम को आरती का कार्यक्रम एवं मंगलवार को बंजारी रोड व्यापारी संघ में आरती का कार्यक्रम रखा गया है। शहर एवं बाजारों में होर्डिग एवं पोस्टर भी लगाये जा रहे है।22 जनवरी को हर घर,दुकान में दिवाली जैसा माहौल बनायें ।

श्री पारवानी ने कहा कि इस श्रृंखला में विशेष निवेदन है कि इस ऐतिहासिक दिन की स्मृति में श्री राम मंदिर के मॉडल को न केवल अपनी दुकान एवं घरों में रखे बल्कि व्यापारियों को मॉडल को उपहार में देने के लिए भी प्रेरित करें। श्री राम मंदिर मॉडल विभिन्न साइजो में बाजार में उपलब्ध है।
विभिन्न व्यापारी संगठनों कपड़ा व्यापारी संघ ,दवा व्यापारी संघ, बंजारी रोड व्यापारी संघ, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ,रवि भवन व्यापारी संघ, एमजी रोड व्यापारी संघ आदि ने अपने यहां होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा बताई

मिटिंग में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी तथा रायपुर के सभी संगठनों से पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, अजय अग्रवाल,भरत जैन, अवनीत सिंह, अमर धिंगानी,विजय पटेल,राजेंद्र जग्गी,राम मध्यान ,संजय रावत,नरेश पाटनी, जयराम कुकरेजा एवं दीपक विधानी आदि।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news Raipur

Post navigation

Previous भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ मेला का आयोजन*
Next कैट ने पीएम मोदी से ई-कॉमर्स नीति और नियम लागू करने का आग्रह किया – अमर पारवानी*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.