दंतेवाड़ा के नए पुलिस कप्तान के रूप में भारतीय पुलिस सेवा 2015 बैच के सिद्धार्थ तिवारी ने पदभार ग्रहण किया , साथ ही जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों से रूबरू हुए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरंदुल कर्ण कुमार उके, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनिया उके, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आशा रानी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती रुचि वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजू कुमारी, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर उपस्थित रहे।
