Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारणी की बैठक संपन्न*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारणी की बैठक संपन्न*

Purushottam Manhare January 11, 2024

रायपुर/11 जनवरी 2024। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की विस्तारित बैठक प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का, संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि मुझे एक नयी जिम्मेदारी दी गयी है। छत्तीसगढ़ के परिणाम आश्चर्यजनक थे। हम चुनाव नही जीत पाये। हार-जीत तो एक सिक्के के दो पहलू है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने बहुत अच्छा काम किया था, जीवन और राजनीति में पिछे नहीं आगे देखना होगा। आप लोगों की मदद करने के लिये मैं पूरा प्रयास, प्रयत्न करूंगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में सबको मिलकर काम करना है। देश के विपक्ष का एकजुटता का प्रयास हुआ है इंडिया एलांइस अनेको पार्टियों को एक गठबंधन बन गया है, बहुत जल्द सीटों का बंटवारा होगा। कई क्षेत्रीय पार्टी जो मजबूत है वहां वह चुनाव लड़ेंगे, कुछ ऐसे राज्य है जहां कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला होगा। सब मिलकर चुनाव लडेंगे तो ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटे बहुत महत्वपूर्ण है।
कांग्रेस एक परिवार की तरह है। हम लोगों को अपना दायित्व निभाना है। आने वाले लोकसभा, नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत, पंचायत सभी चुनाव में हमें जीत हासिल करना है। आप दृढ़ संकल्पि रहेंगे तो परिणाम बहुत बेहतर आ सकते है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के जज्बे को सलाम है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत है। हम सबको मिलकर राहुल गांधी जी की यात्रा को सफल बनायेंगे। हमे अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देना है। लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं को, जनता को केन्द्र सरकार की विफलताओं के बारे में बताना है। केन्द्र की सरकार चंद उद्योगपतियों के लिये काम करती है। केन्द्र में जब कांग्रेस की मनमोहन की सरकार थी तब 14 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये। सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार सारे अधिकार कांग्रेस की सरकार ने दिया। इस सरकार ने सिर्फ अखबार, इस्तिहार, व्हाट्सएप, होर्डिंग, चमक-धमक, लोगो को गुमराह करने का काम किया है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी। आज हर वर्ग परेशान है, आज युवाओं का भविष्य अंधकार में है। पूरे देश में धर्म के नाम पर राजनीति करके वोट बटोरने का काम हो रहा है उसका कांग्रेस विरोध करते है। आज हमारी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने की है। आज से 4 साल 11 महिने के बाद सरकार बनानी है इस दिशा में काम करने की जरूरत है। सबको साथ लेकर काम करना है।
14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने वाली है। रूट पर ब्लॉक जिले से कार्यकर्ता आयें। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कामयाब बनायेंगे। राष्ट्रीय स्तर की कार्यक्रम पर छत्तीसगढ़ की भागीदारी रहती है। कार्यकर्ता लोगों तक जाये, गांव, कस्बे, विचारधारा से सहमत लोगों से जाकर मिले। डोनेट फॉर देश के लिये जिलेवार प्रभारी बनायेंगे। संगठन और मजबूत बनाया जाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में सभी वर्ग के लिये काम किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके चुनाव लड़े और विधानसभा चुनाव में 35 सीट जीत कर आये। अप्रैल में पूरा देश में लोकसभा चुनाव होने वाला है। नये सिरे से कांग्रेस को मजबूत करना है। नये सिरे से काम करेंगे, मजबूती से काम करेंगे और लोकसभा चुनाव में 2 से अधिक सीटे जीत कर आयेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। जिला प्रभारियों को निदेर्शित कर समीक्षा बैठक हो गयी है।
14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत हो रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलो से होकर गुजरेगी और इस न्याय यात्रा को सफल बनायेंगे। इस न्याय यात्रा से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ेगा।
एआईसीसी ने डोनेट फॉर देश जारी किया है। जिसमें पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। एक सप्ताह तक डोनेट फॉर देश के लिये काम करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है। जिला, ब्लॉक, बूथ स्तर के पदाधिकारी 10 लोगों को डोनेट फॉर देश से जोड़ना है। एक सप्ताह के अंदर छत्तीसगढ़ से एआईसीसी को मदद करना है।
जिस तरह से आज प्रभारी सचिन पायलट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया उससे सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसी उत्साह के साथ हम सब मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही देश फॉर न्याय यात्रा के लिये भी डोनेट करना है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद जो युवा सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया। इसके पहले कुमारी सैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी रही। सैलजा ने सहयोग और समय पर मार्गदर्शन देने के लिये धन्यवाद।
सचिन पायलट दिल्ली के साथ-साथ अमेरिका में शिक्षा ग्रहण किये। देश विदेश की जानकारिया है। सचिन पायलट विधायक, सांसद, केंद्र में मंत्री रहे। इनके पिता राजेश पायलट केंद्र में मंत्री रहे, सांसद रहे। इनके पिता के साथ काम करने का मौका मिला। जिस तरह के इनके पिता ने राजीव जी के साथ निभया। उनके दादा ने सेना में भर्ती होकर देश की सेवा की उनको नमन करते है।
कांग्रेस शासन आने से पहले भाजपा का शासन था। किसान, नौजवान, महिला हर वर्ग परेशान थे। भूपेश बघेल के अध्यक्ष और टीएस सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम किया। इनकी जोड़ी जय-वीरू की रही। हम सब मिलकर खूब काम किया और कांग्रेस की सरकार बनी।
युवा प्रभारी होने से छत्तीसगढ़ में नये उत्साह जागृत हो रहा है। युवा साथी बेहतर ढंग से जुड़ेंगे। कांग्रेस परिवार एक है हम सब एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणाम लायेंगे। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास रखते है।

बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, आभार व्यक्त फूलोदेवी नेताम ने किया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रवीन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेंड़िया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद फूलोदेवी नेताम, सासंद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंंह टेकाम, राजेश तिवारी, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, नीरज पाण्डेय, मोतीलाल देवांगन उपस्थित थे।
उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, पी.आर. खुंटे, बीरेश ठाकुर, महामंत्री रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, सीमा वर्मा, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, कार्यसमिति सदस्य लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, गंगा पोटाई, सयुंक्त महामंत्री दिनेश यदु, शकील मोहम्मद रिजवी, विकास विजय बजाज, करण देव, बृजेश शर्मा, अनुपम फिलिप, छत्रपाल साहू, अजय साहू, अनिल अग्रवाल, कृष्णा दुबे, आलोक चंद्राकर, वेदांती तिवारी, कैलाश पोयाम, रामदेव राम, मदन जायसवाल, कमलकांत शुक्ला, महेन्द्र गंगोत्री, विजय ठाकुर, अशोकराज आहुजा, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेश पाल, हबीब खान, अजय अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, झुमुक साहू, हरजीत सिंह छाबड़ा, रजनीश तिवारी, शारीक रईश खान, शशीभूषण गौतम, सचिव रामशंकर साहू, विमल साहू, अब्दुल हैदर, रितेश शर्मा, रामदेव जगत, अयुब खान, इरफान खान, संतोष कौशिक, आशीष गोयल, आत्मजीत सिंह मक्कड़, बुंदकुंवर, रणविजय सिंहदेव, बसंत यादव, जनकनंदन कश्यप, वीरेन्द्र जांगड़े, सुकुर खान, नरेश देवांगन, गजेन्द्र चंद्रा, जकेश राजवाड़े, केशव चंद्राकर, श्यामबती ध्रुव, सरिता मल्होत्रा, असरफ हुसैन, कमलेश मिश्रा, बसंत साहू, शब्बीर खान, पल्लवी सिंह, मनोज कंदोई, ब्रम्हानंद ठाकुर, प्रवीण मेश्राम, दिवाकर यादव, श्रवण कुमार सिदार, अजय सिंह, रामचंद्र यादव, हरीश कवासी, संदीप अग्रवाल, बाबूलाल नायक, राजकुमार अग्रवाल, महंगू मरकाम, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, विभूतिनारायण सिंह, सुनील कुकरेजा, तारिणी चंद्राकर, श्यामसुंदर सोनी, सरिता परगनिहा, सुरेन्द्र भार्गव, सगीर कुरैशी, अशोक कसार, मनहरण सिन्हा, अमरजीत सिंह आहूजा, राजेश सिंह ठाकुर, नाजिम खान, मेहूल मारू, अनिल चौहान, राजकुमार तामो, एआईसीसी सदस्य पुष्पादेवी सिंह, जिला शहर एवं ग्रामीण अध्यक्षगण उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, शरद लोहाना, गया पटेल, निर्मल कोसरे, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, भागवत साहू, गजेन्द्र ठाकरे, होरी राम साहू, सुशील मौर्य, बलराम मौर्य, झुमुक दीवान, लालू राठौर, सुभद्रा सलाम, अवधेश गौतम, विजय पांडेय, उत्तम वासुदेव, सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, भगवती राजवाड़े, प्रदीप गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, विधायक गण संदीप साहू, उत्तरी जांगड़े, फूलसिंह राठिया, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, राघवेन्द्र कुमार सिंह, शेषराज हरवंश, कविता प्राण लहरे, अंबिका मरकाम, ओंकार साहू, कुंवर सिंह निषाद, यशोदा वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल, इंद्रशाह मंडावी, विक्रम मंडावी, विधायक प्रत्याशीगण अंबिका सिंहदेव, पारस नाथ राजवाड़े, राजकुमारी मरावी, डॉ. अजय तिर्की, विजय पैकरा, डॉ. प्रीतम राम, विनय भगत, थानेश्वर साहू, शैलेश नितिन त्रिवेदी, जतीन किशोर जायसवाल, मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्ष गण देवा देवांगन, प्रकाश मारकण्डेय, रामविलास साहू, जनक ध्रुव, चौलेश्वर चंद्राकर, भावेश बघेल, एम.आर. निषाद, इदरीश गांधी, प्रणव कुमार दास, डॉ. राकेश गुप्ता, मो. अमजद, प्रवीण जैन, महेन्द्र कोचर, दिनेश शर्मा उपस्थित थे।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg CgRaipur news

Post navigation

Previous उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा  सब्जी बेचने वाली बुजुर्ग के पास पहुंच कर की बातचीत 
Next मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से तीन स्कूलों में दूर हुई शिक्षकों की कमी*

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026
आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.