Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • आधुनिक फीचर के साथ एमजी एस्टर 2024 लॉन्च
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

आधुनिक फीचर के साथ एमजी एस्टर 2024 लॉन्च

Purushottam Manhare January 12, 2024

रायपुर। एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एस्टर 2024 लॉन्च किया है। जो कि ऑल-न्यू वैरिएंट – स्प्रिंट, शाइन, सेलेक्ट, शार्प प्रो और सैवी प्रो में आधुनिक यूजऱ इंटरफेस के साथ अपडेटेड आई-स्मार्ट 2.0 है। इसमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले तथा ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम के साथ कई आकर्षक विशेषताएं मिलेंगी। अपनी श्रेणी की सबसे आधुनिक एसयूवी, एमजी एस्टर 2024 सभी आकर्षक विशेषताओं के साथ 9,98,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के आकर्षक शुरुआती मूल्य में उपलब्ध है।
इस लॉन्च के बारे में एमजी मोटर इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, गौरव गुप्ता ने कहा, हम अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए ऐसे वाहन पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो लेटेस्ट ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करें। अपने इसी वादे के अनुरूप और अपने ब्रांड के 100 साल पूरे होने की ख़ुशी में हम एस्टर 2024 श्रृंखला में अत्याधुनिक फ़ीचर्स, डिज़ाइन और बेहतरीन मूल्य प्रस्ताव लेकर आए हैं, जो कार खऱीदने वालों को और ज़्यादा ख़ुशी प्रदान करेंगे।
एमजी एस्टर 2024 में ड्राइविंग के सुगम और सुविधाजनक अनुभव के लिए 80+ कनेक्टेड फीचर्स और आई-स्मार्ट 2.0 है। इसका एक विशेष फ़ीचर जियो वॉयस रिकग्निशन सिस्टम है, जो वॉयस कमांड द्वारा मौसम, क्रिकेट अपडेट, कैलकुलेटर, घड़ी, तारीख/दिन की जानकारी, राशिफल, शब्दकोश, समाचार एवं अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल-की फ़ंक्शनलिटी के साथ एंटी-थेफ़्ट फ़ीचर नेटवर्क कनेक्शन न होने पर भी चोरी से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें आधुनिक यूआई है, जिसमें होम स्क्रीन पर विभिन्न होम पेजेस के साथ विगेट अनुकूलन और हेड यूनिट पर एक अद्वितीय बर्थडे विश फ़ीचर आई-स्मार्ट मोबाइल ऐप द्वारा तारीख़ को कस्टमाइज़ करना संभव बनाता है।
एमजी एस्टर भारत की पहली एसयूवी है जिसमें मिड-रेंज रडार और एक मल्टी-पर्पज़ कैमरा द्वारा पॉवर्ड पर्सनल एआई असिस्टेंट और 14 ऑटोनोमस लेवल 2 फीचर्स हैं, जो आधुनिक ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फ़ीचर्स संभव बनाते हैं। एमजी एस्टर में 49 अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर एवं पैनोरेमिक सनरूफ द्वारा ड्राइविंग एवं कम्फ़र्ट का अनुभव एक नए आयाम में पहुँच जाता है। नई एमजी एस्टर 2024 1.5 ली. एमटी एवं सीवीटी और 1.3 टर्बो एटी पॉवरट्रेन में उपलब्ध होगी।
एमजी मोटर को ग्राहकों पर केंद्रित रहते हुए मूल्य, सेवा और सुगम स्वामित्व का अनुभव प्रदान करने का अपना वादा पूरा करने पर गर्व है। सौ साल पूरे होने की खुशी में कंपनी ग्राहकों पर अपना केंद्रण बढ़ा रही है, और अपने पोर्टफोलियो में ज़्यादा आकर्षक, ज़्यादा आधुनिक और ज़्यादा टेक-विशेषताओं वाले वाहन पेश करके तथा ज़्यादा आकर्षक सेवा प्रस्तावों द्वारा अद्वितीय ब्रांड अनुभव प्रदान कर रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news raipur

Post navigation

Previous Foundation of Good Health** ’’मैक में डाईट एंड न्यूट्रीशियन पर स्कील डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन’’
Next विभागीय परीक्षा 29 जनवरी 05 फरवरी तक, संभाग आयुक्त रायपुर ने जारी किए निर्देश*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.