Skip to content
June 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा 14 जनवरी को*
  • छत्तीसगढ़

स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा 14 जनवरी को*

Purushottam Manhare January 12, 2024

जिला जनसंपर्क कार्यालय
ज

रायपुर 12 जनवरी 2024/
स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सुविधा हेतु प्रवेश परीक्षा 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शासकीय प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू रायपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भारत का सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी इत्यादि पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा गलत उत्तर होने पर ऋणात्मक मूल्यांकन नही किया जाएगा।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि ‘राजीव युवा उत्थान योजना’, राज्य के रायपुर जिला मुख्यालय में स्थित परीक्षा पूर्व केन्द्र पर 100 सीट के लिए राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छ.ग.व्यापम इत्यादि के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने की योजना है। इस योजना के तहत वर्ष में 6-6 माह के दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाते है। इस हेतु अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। प्रथम 6 माह में प्राक्चयन परीक्षा में चयनित व द्वितीय 6 माह में प्रतीक्षा सूची के 100-100 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है तथा विद्यार्थियों को एक हजार रूपये प्रतिमाह शिष्यवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है।

उन्होंने बताया कि कोचिंग की सुविधा निःशुल्क है। प्रशिक्षण हेतु कुल स्वीकृत सीट 100 हैं, इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित है। इसमें वर्गवार 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रहती है। कोचिंग सुविधा का लाभ लेने के लिए सिर्फ वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छ.ग.व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष है, जो छ.ग. राज्य के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो और जिनके पालक या अभिभावक की आय तीन लाख रूपये से अधिक न हो। आवेदकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन 26 दिसंबर 2023 तक आमंत्रित किये गये थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
Next दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को मिली बड़ी सौगात*

Related Stories

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव

June 9, 2026
नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु

June 9, 2026
डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*

June 9, 2026

Recent Posts

  • रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
  • डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*
  • एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की सीएसआर पहल: फुलपाड़ ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच और निशुल्क दवाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

You may have missed

एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की सीएसआर पहल: फुलपाड़ ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच और निशुल्क दवाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.