Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रधानमंत्री की सुरक्षा के चूक को मुद्दा बनाकर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने षड़यंत्र रचा जा रहा है – विकास उपाध्याय
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के चूक को मुद्दा बनाकर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने षड़यंत्र रचा जा रहा है – विकास उपाध्याय

Purushottam Manhare January 6, 2022

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा, देश के प्रधानमंत्री के काफिला का एक बॉर्डर एरिया में लगभग 15 मिनट तक रूके रहना सुरक्षा में निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी चूक है, परन्तु भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से इसे प्रचारित कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि कहीं भाजपा का यह पंजाब में अपनी जमीन तलाशने का कोई नया षड़यंत्र तो नहीं जो इस बहाने राष्ट्रपति शासन लगाकर अपनी पार्टी की कमजोरियों को जनता पर थोपना चाहती है।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा पर चूक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी कमजोर जनाधार के चलते इस बहाने वहाँ राष्ट्रपति शासन लगाकर पंजाब में होने वाले चुनाव में नैय्या पार करने का सोच रही है। उन्होंने कहा, जिस तरह से इस पूरे मामले को पूरे देश में प्रचारित किया जा रहा है निश्चित तौर पर सुरक्षा में हुई चूक की वजह से ज्यादा इसे प्रचारित करने में प्रधानमंत्री मोदी सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य रूची ले रहे हैं और कहीं न कहीं राष्ट्रपति शासन लग जाए की स्थिति निर्मित करने का प्रयास कर रहे हैं जो कि लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यजनक है।

विकास उपाध्याय ने कहा, राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी पुलिस की होती है, परन्तु बात जब प्रधानमंत्री की होती है तो उनकी सुरक्षा में एसपीजी का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में दौर के पूर्व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपीजी की टीम पहले ही संबंधित राज्य में जाती है। स्थानीय खुफिया अधिकारियों से मिलती है, कहाँ क्या व्यवस्था होनी चाहिए, क्या रूट होना चाहिए, ये सारा कुछ तय एसपीजी करती है। जबकि पुलिस की भूमिका आउटर सर्किल में सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, जबकि एसपीजी इनर सर्कल में। इसलिए भाजपा के नेताओं को जाँच रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए, जो कि वहाँ के मुख्यमंत्री करवा रहे हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा, जब भी किसी राज्य में देश के प्रधानमंत्री का दौरा होता है तो प्रधानमंत्री के काफिले के लिए कभी भी एक ही नियत मार्ग नहीं होता, बल्कि वैकल्पिक मार्ग भी होते हैं, ताकि अगर किसी एक मार्ग पर कोई अर्चन आ जाए तो वैकल्पिक मार्ग से पीएम का काफिला आगे बढ़ सके। ऐसे में यह जाँच का विषय है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो एसपीजी की टीम तैनात थी वह इन विकल्पों पर गंभीरता से काम किया था या फिर जानबूझकर पूरे देश में चन्नी सरकार को बदनाम करने षड़यंत्र रचा गया था। विकास उपाध्याय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा है, इस तरह का चूक किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। इसलिए कि इसी चूक के चलते कांग्रेस पार्टी ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खो चुकी है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में प्रदेश चौथे क्रम पर ,सीएमआईई ने जारी किये आंकड़े
Next शालेय फ़ुटबाल प्रतियोगिता का हुआ फायनल मैच जीता डीएवी स्कूल बचेली

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.