Raipur
*स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामकुंड, चौबे कॉलोनी में संस्था द्वारा संचालित मोहल्ला क्लास के बच्चो के साथ श्री राम रैली निकाली, बच्चो के बीच मिष्ठान और खाद्य सामग्री का वितरण किया, दीपोत्सव से रामलला का स्वागत किया*
*इस अवसर पर संस्थापिका अनिता मैडम, अध्यक्ष सोनाली, जे.एस.ठाकुर, निशा, किरण, आदित्य, यश, हर्षवर्धन, विलास साखरे आदि सम्मलित हुए*
*अनिता मैडम ने सबको बधाई दी और कहा कि 500 वर्ष के इंतजार के बाद आज एक ऐसा सपना साकार हुआ है जिसकी हम सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे, जे.एस.ठाकुर ने कहा कि इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि अयोध्या के एतिहासिक स्थल पर जितनी भव्यता से आयोजन हुआ उतनी ही भव्यता से सारे देश के घर-घर में उतनी ही भव्यता और गरिमामय ढंग से सभी ने अपने स्तर पर दीप जलाकर, भंडारा कर, हवन-पूजन आदि से इस दिन को अमर कर दिया है, हमने भी यहां के बच्चो को अपनी विरासत और संस्कार को समझने की दिशा में एक कदम के रुप में मानते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया, राम हमारे रोम-रोम में है और एक आदर्श रुप में हमारा मार्गदर्शन करते है, बच्चो का मन बहुत ही पवित्र होता है ऐसे में राम का चरित्र उनके सर्वांगीण विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है*
*भजन-कीर्तन और संगीत और सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ*
