एस एच अज़हर . दंतेवाड़ा किरंदुल ग्राम पंचायत कोड़ेनार में धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती।बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक चैतराम अटामी ने सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया। विभिन्न संगठनों, दलों ने नेताजी को याद किया और कहा नेताजी ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके जीवन संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। चैतराम अटामी ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। और यही वाक्य नौजवानो मे प्राण फुकने वाला था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जीवन की सभी आकांक्षाओं को देश की आजादी की वेदी पर बलि चढ़ा दी थी।संघर्ष किसी भी व्यक्ति को मनुष्य बनाता है। संघर्ष से ही आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। नेताजी का जीवन हम सबके लिए मार्गदर्शक है।नेताजी के कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश हित में तत्पर रहना चाहिए भाजपा नेता रामबाबू सिंह गौतम ने कहा नेताजी का संपूर्ण जीवन साहस और पराक्रम की कहानी है। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए ऐसे नारे दिए जिससे भारतीयों के दिलों में आजादी को लेकर जल रही ज्वाला और तेज हो गई। इसलिए हर साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपन दास सरपंच मीणा मंडावी राजेंद्र मृणाल राय शैलेन्द्र सिंह आर सी नाहक राकेश सिंह गौतम रविन्द्र सोनी उपस्थित थे।
