रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन ने प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई । जयस्तंभ चौक से छात्र छात्राओं एवं स्काउट गाइड के बच्चों ने स्टेशन चौक स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पैदल मार्च किया, जहां स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वज वंदन किया । इस मौके पर हैदरबाद गोशमहल के विधायक टी राजा सिंह , छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन के अध्यक्ष जसमीत (सोनू) शर्मा ,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, वरिष्ठ नेता किशोर आहूजा, हेमुकल्याणी वार्ड के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष बंटी होरा ,स्वप्निल तिवारी,आशीष त्रिपाठी,सोमेश शर्मा,अजय देवांगन,लाला चौहान,जितेंद्र,वाटसन, सुनील बाजारी, गौतम शर्मा, वैभव शर्मा ने नेता जी को याद किया दी। सभी ने नेता जी को याद करते हुए कहा कि आज के समय में नेता जी बताएं मार्ग पर चलने और उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की और देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
