Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को, राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को, राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में

Purushottam Manhare January 24, 2024

*छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री टी पी शर्मा होंगे मुख्य अतिथि*

*निर्वाचन कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारी होंगे सम्मानित*

रायपुर 24 जनवरी 2024/राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस अंतर्गत राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री टी. पी. शर्मा के मुख्य आतिथ्य और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में किया जाएगा।

राज्य स्तरीय समारोह में जिला सूरजपुर के तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आईएएस श्री संजय अग्रवाल, जिला गरियाबंद के तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आईएएस श्री आकाश छिकारा और राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला (स्वीप) पुरस्कार से जिला धमतरी के तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आईएएस श्री ऋतुराज रघुवंशी व जिला कांकेर के तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा निर्वाचकीय कार्याें में उत्कृष्टता के साथ कार्य करने हेतु विशेष जूरी पुरस्कार से जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंदर यादव (नोडल अधिकारी स्वीप) को और उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरस्कार से उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मुंगेली के श्री प्रवीण तिवारी, जिला सूरजपुर की सुश्री प्रियंका वर्मा और जिला कबीरधाम के श्री रितुराज बिसेन को सम्मानित किया जाएगा।

इसी तरह बेस्ट इलेक्शन सुपरवाइजर पुरस्कार जिला रायगढ़ के निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री फकीर मोहन षड़ंगी, सर्वश्रेष्ठ क्रियेटिव तैयार करने हेतु राज्य स्तरीय प्रोत्साहन पुरस्कार जिला कोरिया के पटवारी श्री योगेश कुमार गुप्ता, उत्कृष्ट रिटर्निंग ऑफिसर पुरस्कार कोरबा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्री श्रीकांत वर्मा, कुरूद विधानसभा के श्री सोनाल डेविड, रायपुर शहर दक्षिण के श्री पुष्पेंद्र शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पुरस्कार से कोरबा जिला के श्री भूषण मंडावी, राजनांदगांव जिला के श्री विजय कोठारी, मुगेली जिले की सुश्री छाया अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार उत्कृष्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पुरस्कार से खरसिया विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री रोहित कुमार सिंह, अंतागढ़ के श्री अंजोर सिंह पैकरा, प्रेमनगर के श्री रवि सिंह, बेमेतरा की सुरूचि सिंह, सिहावा की सुश्री गीता रायस्त को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ठ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पुरस्कार से जिला सक्ती के श्री मनमोहन प्रताप सिंह, जिला बस्तर के श्री आशीष साहू, जिला सूरजपुर के श्री समीर शर्मा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की सुश्री प्रीति लोरोकर, जिला धमतरी के केतन कुमार भोयर, उत्कृष्ट सहायक प्रोग्रामर पुरस्कार से जिला कोरबा के शीतल अग्रवाल, जिला बस्तर के शिवभान सिंह, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के आशीष कुमार द्विवेदी, जिला राजनांदगांव के भूपेन्द्र सिंह, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के श्री ओंकार वर्मा और उत्कृष्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर पुरस्कार से जिला जांजगीर-चांपा के श्री आकाश कुमार शर्मा, जिला बीजापुर के नंदिनी देहारी, जिला जशपुर के सुनील डनसेना, जिला दुर्ग के देवप्रकाश साहू व जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के श्री रविशंकर प्रजापति को सम्मानित किया जाएगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सीधा संवाद : भाजयुमो*
Next एनएमडीसी ने अपनी सीएसआर उत्कृष्टता के लिए स्कोप एमिनेंस अवार्ड जीता

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.