Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 के लिये कमर कस कर तैयार रहे-दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 के लिये कमर कस कर तैयार रहे-दीपक बैज*

Purushottam Manhare January 25, 2024

रायपुर/25 जनवरी 2024। जिला कांग्रेस भवन बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम से हम आश्चर्य चकित है। अपेक्षानुसार परिणाम नहीं आने से छत्तीसगढ़ की जनता एवं कांग्रेस कार्यकताओं को आश्चर्य हुआ। लगभग सभी माध्यमों से सरकार की रिपीट होने की खबर पुख्ता थी, परिणाम से कार्यकर्ता पदाधिकारी हताश निराश कतई नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन एवं सेक्टर अध्यक्षों को आव्हान करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव हेतु कमर कस कर तैयार रहना है। 2024 में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, हम सब का लक्ष्य है कि कांग्रेस सर्वाधिक सीट जीतेगी और देश के नेता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता बनेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल जी की न्याय यात्रा जो मणिपुर से 14 जनवरी को प्रारंभ हुई है और फरवरी माह में छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा मुंबई पहुंचकर समाप्त होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के रास्ते यात्रा रायगढ़ लोकसभा, जांजगीर लोकसभा, कोरबा लोकसभा और सरगुजा लोकसभा होते हुए उत्तरप्रदेश प्रवेश करेंगी। यात्रा की तैयारी हेतु प्रदेश संयोजक एवं जिला संयोजक की नियुक्ति कर दी गई है। जो यात्रा का रूट मैप तैयार कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने डोनेशन फार नेशन की भी चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने शक्ति अनुसार डोनेशन देकर पार्टी को सहयोग करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म पर राजनीति कर रही है। वोट लेने के लिए तरह-तरह के हथखंडे अपनाने की काम कर रही है। प्रधानमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेता बेरोजगारी, मंहगाई, महिला अत्याचार, देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर चर्चा नहीं करते, अब अच्छे दिन की बात नहीं करते। छत्तीसगढ़ में ट्रेन परिचालन की व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। लेकिन अडानी का कोयला परिचालन दुगुनी गति से चल रही है। डबल इंजन की सरकार अडानी के लिए है छत्तीसगढ़ की जनता के लिए नहीं है। छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार पूरी तरह से रिमोट कंट्रोल पर आश्रित सरकार है। किसानों को धान प्रति क्विंटल 3100 रू., नारी वंदन योजना का 12000 रू., 500 रू. में गैस सिलेंडर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार बात नहीं कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया विधानसभा की बातों को भुलकर एकजुट होकर लोकसभा 2024 की तैयारी करें और अपने-अपने लोकसभा को जीतने का लक्ष्य सुनिश्चित करें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg CgRaipur news

Post navigation

Previous बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान अवैध 10 किलो गांजा पकड़ा
Next प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.