रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त प्रभात मलिक ने राजधानी शहर रायपुर में सिटी कोतवाली चौक से लेकर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के पास तक रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ( आर. एस. सी. एल.) द्वारा निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवं स्थल पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यपालन अभियन्ता श्री साहू को निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के शेष बचे निर्माण एवं विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सतत मॉनिटरिंग करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर तेज गति से पूर्ण करवाकर राजधानीवासियों को शीघ्र नई फोरलेन सड़क की यातायात सुविधा का लाभ सिटी कोतवाली चौक से लेकर नगर निगम मुख्यालय भवन के पास तक दिलवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये. महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त प्रभात मलिक ने कहा कि राजधानीवासियों को शीघ्र सिटी कोतवाली चौक से नगर निगम मुख्यालय भवन के पास तक नई फोरलेन सड़क को प्रारम्भ करके प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप शानदार सौगात दी जायेगी. इससे राजधानी शहर के उक्त क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा एवं लोगों को अक्सर होने वाली ट्रेफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी.
