संदीप छाबडा खरोरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पंजाब में जो नाटक किया गया उससे अंतरराष्ट्रीय स्तर में देश की छवि के साथ साथ साख भी कमजोर हुई है |125 करोड़ जनसंख्या वाले देश के प्रधानमंत्री और एसपीजी से लैस प्रधानमंत्री को जान का खतरा महसूस होने का नाटक करना राजनीति के सबसे निचले स्तर को दर्शाता है। उक्त बाते नगर पंचायत खरोरा के एल्डरमैन निलेश चंद्रवंशी ने कहा ।उन्होंने कहा कि इन 7 सालों में सिर्फ चुनावी राज्य में ही प्रधानमंत्री के जान को खतरा हो गया, इस नाटकीय घटना से एसपीजी की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है, देश के इंटेलिजेंसी पर भी सवालिया निशान लगाता है, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कई बार सेंट्रल की सभी खुफिया तंत्र दौरा कर रिपोर्ट तैयार करती है क्लीन चिट मिलने के बाद ही पीएम का रूट चार्ट और प्रोग्राम तैयार होता है।
क्या पंजाब दौरे के पहले इन सारे तंत्रों ने प्रधानमंत्री को नहीं बताया था, कि आपके जान को खतरा है ऐसे नाटक करके प्रधानमंत्री ने अपनी छवि तो खराब की है साथ ही साथ देश के सारे तंत्रों के ऊपर भी सवालिया निशान लगाते हुए कटघरे में खड़ा कर दिया है ।








