Skip to content
May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एक्‍सीक्‍यूटिव लीग प्रीमियर क्रिकेट मैच
  • Latest
  • Newsbeat
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

एक्‍सीक्‍यूटिव लीग प्रीमियर क्रिकेट मैच

Purushottam Manhare February 24, 2024

किरंदुल।
किरंदुल परियोजना में बैला क्‍लब के तत्‍वावधान में दिनांक 14.2.2024 से 23.2.2024 तक एग्‍जीक्‍यूटिव प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच-2.0 का आयोजन स्‍थानीय फुटबॉल ग्राउंड में किया गया । दिनांक 23.2.2024 को एग्‍जीक्‍यूटिव प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच-2.0 का फाइनल मैच पद्मनाभ नाईक, मुख्‍य महाप्रबंधक के मुख्‍य आतिथि एवं मृणालिनी नाईक, अध्‍यक्षा, प्रेरणा महिला समिति के विशेष आतिथ्‍य में फाइनल मैच शॉफ्ट स्‍ट्राइकर्स एवं क्रिमसन किंग्‍स टीम के मध्‍य खेला गया। प्रथम पारी में खेलते हुए टीम शॉफ्ट स्‍ट्राइकर्स ने 10 ओवरो में 79 रन बनाएं वही टीम क्रिमसन किंग्‍स ने मजबूती के साथ खेलते हुए 10 ओवरों में 80 रन बनाकर जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। बेहद रोमांच मुकाबले में दोनों टीमों ने अत्‍यंत उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन किया। डा.एम.वी.लाल, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी की कप्‍तानी में क्रिमसन किंग्‍स टीम एवं उप विजेता टीम शॉफ्ट स्‍ट्राइकर्स के कप्‍तान विवेक कुमार, उप महाप्रबंधक (खनन) को मुख्‍य अतिथि ने खिलाडियों को पुरस्‍कृत किया। फाइनल मैच के दौरान लीग मैच के सभी टीमों के कप्‍तान, खिलाडी और आमजन उपस्थित थे।

मुख्‍य अतिथि ने दोनों टीमों के कप्‍तानों और खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों टीमों ने अत्‍यंत सधे हुए अंदाज में खेलते हुए विजेता एवं उप विजेता का खिताब हासिल किया। मैं उन्‍हें हार्दिक बधाई देता हू। निश्‍चय ही ऐसी पहलों से हमारे अधिकारियों में खेल की भावना निरंतर बनी रहेगी जिससे न केवल उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य में लाभ होगा बल्कि अपने कार्यक्षेत्र में भी वे उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन की ओर सदैव अग्रसर रहेंगे।

मैच के दौरान सर्वश्री किशन आहूजा, मुख्‍य महाप्रबंधक (वर्क्‍स), राजाकुमार, महाप्रबंधक (उत्‍पादन), सुब्रमण्‍यन, महाप्रबंधक (विद्युत), बी.के.माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), संजय कोचर, महाप्रबंधक (खनन), श्रवण कुमार,महाप्रबंधक (भू-विज्ञान), एम.प्रसाद,महाप्रबंधक (एमएंडएस), एस.गुहा, उप महाप्रबंधक (वित्‍त), एस.चिकाटे, उप महाप्रबंधक (सीएंडआईटी), राजेश संधू, सचिव, एसकेएमएस, ए.के.सिंह, सचिव, एमएमडब्‍ल्‍यू यूनियन, एस.के.घुणावत, बिपुल पाण्‍डेय, जीतेन्‍द्र ठाकरे, रितेश मिश्रा, सत्‍येन्‍द्र गोंड, महेश साम्‍वेटा, एवं अन्‍य बैला क्‍लब सदस्‍य उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति की रक्षा नहीं कर पायी*
Next आगजनी की घटना में शामिल एक और माओवादी गिरफ्तार*

Related Stories

शॉपर्स स्टॉप ने ‘स्टाइल इनिंग्स’ के विजेता को बीएमडब्ल्यू 310 आरआर बाइक से किया सम्मानित
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शॉपर्स स्टॉप ने ‘स्टाइल इनिंग्स’ के विजेता को बीएमडब्ल्यू 310 आरआर बाइक से किया सम्मानित

May 6, 2026
सर्राफा कारोबारी के मैनेजर पर तलवार से किया हमला, आरोपियों ने एक करोड रुपए के सोने चांदी के जेवर लूटकर हो गये‌ फरार
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सर्राफा कारोबारी के मैनेजर पर तलवार से किया हमला, आरोपियों ने एक करोड रुपए के सोने चांदी के जेवर लूटकर हो गये‌ फरार

May 6, 2026
सुशासन त्यौहार से जनता ने बनाई दूरी – दीपक बैज
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन त्यौहार से जनता ने बनाई दूरी – दीपक बैज

May 5, 2026

Recent Posts

  • शॉपर्स स्टॉप ने ‘स्टाइल इनिंग्स’ के विजेता को बीएमडब्ल्यू 310 आरआर बाइक से किया सम्मानित
  • सर्राफा कारोबारी के मैनेजर पर तलवार से किया हमला, आरोपियों ने एक करोड रुपए के सोने चांदी के जेवर लूटकर हो गये‌ फरार
  • सुशासन त्यौहार से जनता ने बनाई दूरी – दीपक बैज
  • पीडब्ल्यूडी में 50 लाख का टेंडर घोटाला लेनदेन कर उस फर्म को कार्यादेश दिया जो टेंडर भरा ही नहीं*
  • जिले के व्यस्त मार्गों पर रैली और जुलूस पर 2 महीने का प्रतिबंध*

You may have missed

पीडब्ल्यूडी में 50 लाख का टेंडर घोटाला लेनदेन कर उस फर्म को कार्यादेश दिया जो टेंडर भरा ही नहीं*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.