एस एच अज़हर
किरंदुल।
एन एम डी सी एस पी 3 में लैंडस्लाइड हो जाने के कारण काम कर रहे चार मजदूर की मौत हो गई है वहीं बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन 6घंटे तक जारी रहा इस घटना में कई मजदूरों के घायल होने की भी खबर है ।घटना उस वक्त हुआ जब दंतेवाड़ा जिला स्थित किरंदुल एनएमडीसी के साइड एस पी 3 में कार्य चल रहा था । कार्य एलएनटी कंपनी के द्वारा कराया जा रहा था तभी लैंडस्लाइड हो जाने की वजह से चार मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं कई मजदूर घायल हो गए बताया जा रहा है कि कुछ मजदूरों को ज्यादा चोटे आई है।इस संबंध में वहीं काम कर रहे एक प्रत्यक्ष दर्शी मजदूर ने बताया कि एस बी बाला कंपनी के ठेकेदार व कंपनी के इंजीनियर को चट्टानों में वाईब्रेंट होने की कई बार जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने इसे नजर अंदाज करते हुए मजदूरों को काम करवाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे इस स्थान पर पिछले तीन माह से काम कर रहे हैं और जो मजदूरों की मौत हुई है वो कलकत्ता व बिहार के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पर प्रशासन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया! बचाव राहत दल ने 6 घंटे रेस्क्यू आपरेशन चलाया






![]()


चारों मृतकों( 1)बिट्टू बाला पिता राजन बाला उम्र 26 वर्ष साकिन पश्चिम बंगाल(2) तुषार बाला पिता रमेश बाला उम्र 49 वर्ष साकिन पश्चिम बंगाल(3) निर्मल बाला पिता सुधीर बाला उम्र 56 वर्ष साकिन पश्चिम बंगाल (4)संतोष कुमार दास पिता रमाशंकर उम्र 29 वर्ष साकिन बिहार के शव बरामद कर लिये गये हैं! पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है!
मामले में थाना किरान्दुल द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है!
