एस एच अजहर दंतेवाड़ा किरंदुल. पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं कुलपति सच्चिदानंद शुक्ला के करकमलों से स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होकर लौह नगरी किरंदुल सहित समूचे दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले को गौरवान्वित करने वाली छात्रा शिवांगी वर्मा को मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए.के. सिंह एवं पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल, उपहार से सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई। डीएवी पब्लिक स्कूल, किरंदुल के प्राचार्य पी एल वर्मा की सुपुत्री शिवांगी वर्मा प्राथमिक स्तर से ही मेधावी छात्रा रही हैं तथा विगत शैक्षणिक सत्र में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के समूचे एम. ए. प्रभाग में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा उन्हें अभिभावक सहित श्रमिक सदन किरंदुल में इंटक की परम्परानुसार सम्मानित किया गया। कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, बी.जी. प्रदीप, सुनील कुमार, अरविंद गुप्ता, प्रशांत ठाकुर, राकेश लाल, अरुण कुमार, शिव कुमार भूआर्य, सैयद जिया उल हसन, राजेन्द्र नागेश, दिलीप सिंह, सविता कर्मा, ओमप्रकाश साहू, धनदीप सिंह उपस्थित थे।
