Skip to content
April 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • तथाकथित कोल स्कैम के आरोपी चिंतामणी महराज भाजपा में शामिल होते ही पाक साफ हो गये*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

तथाकथित कोल स्कैम के आरोपी चिंतामणी महराज भाजपा में शामिल होते ही पाक साफ हो गये*

Purushottam Manhare March 5, 2024

*एक ही पत्र के आधार पर 35 लोगों पर एफआईआर चिंतामणी को छोड़ दिया गया*

पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि
ऽ कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार और कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के उद्देश्य से कांग्रेस की सरकार के दौरान ईडी ने अनेक कार्यवाहियां किया था।

ऽ ईडी ने तथाकथित कोल घोटाला को लेकर तीन सालों तक जांच किया और जब कुछ हासिल नहीं कर पाई तो ईडी ने राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो को 11.1.2024 को पत्र लिखकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा।

ऽ इस पत्र में ईडी ने इस तथाकथित कोल घोटाले को लेकर विस्तृत ब्यौरा भी दिया तथा इसमें कुछ लोगों के नाम भी सौंपा जिनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने को कहा गया था।

ऽ इस पत्र में ईडी ने जिन लोगों के नाम सौपा है, उनके सामने तथाकथित रूप से कितनी राशि प्राप्त हुई उसका उल्लेख भी किया है।

ऽ इसी में 10वें क्रम पर ईडी ने तत्कालीन कांग्रेस के सामरी से विधायक चिंतामणी महराज के नाम का उल्लेख करते हुये 5 लाख रू. लिये जाने का दावा किया है। ईडी ने उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने को लिखा है।

ऽ ईडी ने इस पत्र के आधार पर एसीबी ने जो एफआईआर 17 जनवरी 2024 को दर्ज किया है उसमें चिंतामणी महराज का नाम नहीं है।

ऽ चिंतामणी महराज जो कांग्रेस के विधायक थे अब भाजपा में शामिल होकर भाजपा से सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार है। जैसे ही मोदी के वाशिंग मशीन में डाले गये उनके सारे पाप धुल गये। कमल छाप का ताबीज पहनकर वे ईमानदार हो गये।

ऽ एक पत्र के आधार पर जब 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाता है तो फिर चिंतामणी महराज का नाम एफआईआर से बाहर क्यों किया गया, इसीलिये कि वे भाजपा में शामिल हो गये है।

ऽ यह भाजपा का चरित्र है विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी, आईटी, सीबीआई को आगे कर मुकदमा दर्ज किया जाता है, दबाव बनाया जाता है, जेल भेजा जाता है, लेकिन जैसे ही वह नेता भाजपा में शामिल हो जाता है उसके खिलाफ सारी कार्यवाही रोक दी जाती है। अजीत पवार, हेमंत बिसवा सर्मा, नारायण राणे, रेड्डी बंधु, मुकुल राय, शुवेंदु अधिकारी, एकनाथ शिंदे, अशोक चौहान जैसे कई उदाहरण है।

ऽ ईडी और एसीबी की इस कार्यवाही से साफ हो रहा है कि यह तथाकथित कोल घोटाले का आरोप भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र है और भाजपा के इस राजनैतिक एजेंडे को ईडी के माध्यम से अमल किया गया। ईडी के माध्यम से विरोधियों को फंसाने का षड़यंत्र रचे गये। अपने सुविधा और राजनैतिक षड़यंत्रों के आधार पर लोगों को बदनाम करने नाम जोड़े गये, काटे गये।

ऽ चिंतामणी महराज प्रदेश की जनता के बताये कि ईडी ने तथाकथित कोल स्केम में 5 लाख लेने का जो गंभीर आरोप लगा वह आरोप सही या गलत।

ऽ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बताये कि ईडी के पत्र में चिंतामणी महराज के खिलाफ एसीबी को एफआईआर करने को लिखा है फिर किसके दबाव में एसीबी ने चिंतामणी महराज का नाम हटाया।

पत्रकार वार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महेन्द्र छाबड़ा, सुरेंद्र शर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, अजय साहू, नितिन भंसाली, प्रकाशमणी वैष्णव, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने राज्य स्तर पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम – रीना बाबासाहेब कंगाले*
Next महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को जनवरी-फरवरी मार्च तीन माह की राशि पहली किस्त 3000 रु का दे दी सरकार-धनंजय सिंह ठाकुर ठाकुर

Related Stories

पालिका अध्यक्ष ने एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी से की चर्चा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

पालिका अध्यक्ष ने एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी से की चर्चा

April 23, 2026
वार्ड अध्यक्ष सिर्फ एक नाम या कुर्सी नहीं है, यह पूरे वार्ड की आवाज बनने की जिम्मेदारी है: देवकी क्षत्रिय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

वार्ड अध्यक्ष सिर्फ एक नाम या कुर्सी नहीं है, यह पूरे वार्ड की आवाज बनने की जिम्मेदारी है: देवकी क्षत्रिय

April 22, 2026
Most bet ile Bahis ve Oranlar
  • Uncategorized

Most bet ile Bahis ve Oranlar

April 22, 2026

Recent Posts

  • पालिका अध्यक्ष ने एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी से की चर्चा
  • वार्ड अध्यक्ष सिर्फ एक नाम या कुर्सी नहीं है, यह पूरे वार्ड की आवाज बनने की जिम्मेदारी है: देवकी क्षत्रिय
  • Most bet ile Bahis ve Oranlar
  • En sevilen video slotlar Alevcasino giriş ile açılıyor
  • एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी के किरंदुल-बचेली आगमन पर स्थानीय युवाओं का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

You may have missed

En sevilen video slotlar Alevcasino giriş ile açılıyor
  • Uncategorized

En sevilen video slotlar Alevcasino giriş ile açılıyor

April 21, 2026

Recent Posts

  • पालिका अध्यक्ष ने एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी से की चर्चा
  • वार्ड अध्यक्ष सिर्फ एक नाम या कुर्सी नहीं है, यह पूरे वार्ड की आवाज बनने की जिम्मेदारी है: देवकी क्षत्रिय
  • Most bet ile Bahis ve Oranlar
  • En sevilen video slotlar Alevcasino giriş ile açılıyor
  • एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी के किरंदुल-बचेली आगमन पर स्थानीय युवाओं का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.