*कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह ने तक्षशिला लाइब्रेरी का किया निरीक्षण*
*750 सीटर सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी 24 घंटे होगी संचालित*
*550 युवाओं ने निर्धारित शुल्क जमा करम सुनिश्चित की सदस्यता*
रायपुर 05 मार्च 2024/ नालंदा परिसर लाइब्रेरी की तर्ज पर मोतीबाग में नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायं 06 मार्च की सायं 06 बजे लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे। मंत्रीगण श्री केदार कश्यप, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री ओ.पी. चौधरी व सासंद श्री सुनील सोनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा व महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल छगन चौबे, एमआईसी सदस्य श्री ज्ञानेश शर्मा व श्री जितेंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।
शहर के मध्य में शैक्षणिक केंद्र विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को अच्छी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए 550 युवाओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता सुनिश्चित कर ली है। 750 सीटर लाइब्रेरी का 8.05 करोड़ रूपए में निर्माण किया गया है। अत्याधुनिक लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए ही अधिकृत सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा। दो मंजिला बिल्डिंग में 750 पाठकों को एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी और वर्तमान में 10 हज़ार किताब उपलब्ध है। लाइब्रेरी में डिजिटल रीडिंग जोन भी बनाया गया है। सदस्यों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। निःशुल्क वाई-फाई का लाभ भी मिलेगा। तक्षशिला परिसर में 800 वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी और पार्किंग एरिया में फूड जोन भी बनाया गया है। इस लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के अलावा दिव्यांगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय युवाओं के साथन परिचर्चा करेंगे और सदस्यों को स्थायी सदस्यता कार्ड का वितरण किया जाएगा। कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह ने आज नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं स्मार्ट सिटी के सीओओ श्री उज्ज्वल पोरवाल सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।






![]()


*रूफटाॅप में पढ़ाई का अवसर, मांग पर खरीदी जाएगी किताबें*
तक्षशिला लाइब्रेरी के रूफटाॅप बेहतर वातावरण के बीच पढ़ाई कर सकेंगे। उनके बैठने के लिए टेबल और कुर्सी लगाए गए हैं। कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह ने कहा है कि सदस्यों के मांग के आधार पर किताबों की खरीदी जाएगी। इसके लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
