Skip to content
August 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • चित्रकोट महोत्सव: 24.72 लाख किसानों के खातों में 12 मार्च को भेजेंगे 13 हजार करोड़ रूपए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

चित्रकोट महोत्सव: 24.72 लाख किसानों के खातों में 12 मार्च को भेजेंगे 13 हजार करोड़ रूपए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

Purushottam Manhare March 5, 2024

 

*31 मार्च से जगदलपुर से हैदराबाद और जगदलपुर से रायपुर नियमित हवाई सेवा का होगा संचालन*

 

रायपुर, 5 मार्च 2024 / जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर की नियमित विमान सेवा 31 मार्च से आरंभ होगी। इससे विमान सेवा का लाभ लेने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। बस्तर के समग्र विकास के लिए शासन हर संभव कदम उठायेगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव में कही। उन्होंने माँ दंतेश्वरी की पावन भूमि चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव के शुभारंभ की बधाई के साथ अपने सम्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 14 साल से लगातार यह महोत्सव भव्य होता जा रहा है। मेरी शुभकामना है कि आने वाले समय में इस महोत्सव की भव्यता और बढ़े। चित्रकोट महोत्सव में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 340 जोड़ों की शादी हुई, मुख्यमंत्री ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और नव दम्पत्तियों के सुखमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव में अबूझमाड़ के मलखम्ब में पारंगत बच्चों के प्रोत्साहन के लिए 2 लाख रूपए और स्थानीय निवासियों की मांग पर तीरथगढ़ महोत्सव के लिए 5 लाख रूपए और चित्रकोट का समुचित विकास करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने चित्रकोट में बस्तर संभाग के सभी जिलों के लिए 208 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इन कार्यों में 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपए की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुपत्ता को हमारे वनवासियों द्वारा हरा सोना कहा जाता है, अब हम इसे 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा में खरीदेंगे। इसी तरह पुरानी व्यवस्था में चरण पादुका योजना, संग्राहक परिवार के बच्चों को स्कॉलरशिप योजना जारी रखेंगें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी भी लगातार सरगुजा और बस्तर की चिंता करते रहते हैं, यहां के विकास के बारे में पूछते रहते हैं। मुझे यहां पता चला कि पिछले 14 वर्षों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव के लिए सरकार की तरफ से 10 लाख रूपए मिलता था, हमारी सरकार ने इसे बढ़ाते हुए 15 लाख रूपए देने का निर्णय लिया है। इसी तरह से गोंचा पर्व के लिए जो 3 लाख रूपए मिलता था, उसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 5 लाख रूपए और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए मिलने वाले 35 लाख रूपए की राशि को बढ़ाकर 50 लाख रूपए देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार को ढाई महीने होने जा रहा है, इतने अल्प समय में ही हम कई अहम् निर्णय लेते हुए मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। 18 लाख से ज्यादा गरीब परिवार आवास से वंचित थे, हमने उन्हें आवास की स्वीकृति दी है। 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया धान बोनस दिया। किसानों से किया वादा हमने पूरा किया। प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल दिया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदा है। इस साल सबसे ज्यादा 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जो अंतर की राशि बची हुई है, उसे आने वाले 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में भेजेंगे। महतारी वंदन योजना के लिए भी अब विवाहित माताओं बहनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अभी दो-चार दिनों में ही पात्र हितग्राहियों के खाते में पैसे आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आज मोदी जी की एक और गारंटी श्रीरामलला दर्शन योजना का वादा पूरा किया है।

इस कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक बस्तर श्री लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनीराम कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहण्डीगुडा अध्यक्ष श्री महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट श्रीमती बुटकी कश्यप भी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सड़क दुर्घटना में जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में 9 प्रतिशत की कमी, मृत्यु में 07 प्रतिशत की कमी*
Next छत्तीसगढ़ के राजस्व न्यायालय होंगे कम्प्यूटरीकृत और इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैंस*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.