• जुआ एक्ट के 01 प्रकरण में 07 जुआरियों से नगदी रकम 40,280/- रूपये (चालिस हजार दो सौ अस्सी रूपये) एवं 52 पत्ती तास जप्त।
बेमेतरा । पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत दिनांक 06.03.2024 को थाना नांदघाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुरा खार के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना नांदघाट पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकडे गये। जिसमें 01 प्रकरण दर्ज कर 07 जुआडियानो 1.आवेश कोशले उम्र 30 साल साकिन कुरा थाना नांदघाट 2.बिरेन्द्र कोशले उम्र 35 साल साकिन रवेली थाना चंदनू जिला बेमेतरा 3. ईश्वर आडिल उम्र 38 साल साकिन संजारी नवागांव थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार 4. अरूण राजपूत उम्र 40 साल साकिन बुंदेली चौकी मारो थाना नांदघाट 5. अर्जुन सतनामी उम्र 23 साल साकिन खपरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा 6. रामगुलाल चेलक उम्र 55 साल साकिन रवेली थाना चंदनू 7. प्रेमसिंह डोरे उम्र 37 साल साकिन कुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 40,280/- रूपये (चालिस हजार दो सौ अस्सी रूपये) एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, प्रधान आरक्षक जसवंत जांगडे, दुर्गेश तिवारी, आरक्षक आकाश सिंह, प्रताप सिंह यादव, सुरेश सोनकर, सुरेश साहू, गोविन्द राजपूत एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।








