Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्व सहायता समूह की दीदियों को घर बुला उपहार देकर किया रवाना
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्व सहायता समूह की दीदियों को घर बुला उपहार देकर किया रवाना

Purushottam Manhare March 8, 2024

हवाईजहाज से दिल्ली रवाना हुईं विशेष पिछड़ी जनजाति की एसएचजी दीदियां, राष्ट्रपति से करेंगी मुलाकात

छत्तीसगढ़ महतारी को साक्षात देखना हो तो समूह की इन दीदियों में उनका स्वरूप दिखता है-विजय शर्मा

कवर्धा, 08 मार्च 2024। कभी दिल्ली में वायसराय निवास रहा राष्ट्रपति भवन अब भारत के राष्ट्रपति का निवास है अब यहां एक जनजातीय समूह से आने वाली महिला राष्ट्रपति हैं और छत्तीसगढ़ की सबसे पिछड़ी जनजाति की महिलाएं उनसे मुलाकात करने जा रही हैं। वे कर्तव्यपथ पर विचरण करेंगी, अमृत उद्यान देखेंगी। जैसे भारत का सपना पुरखों ने देखा था। उस रास्ते पर देश बढ़ रहा है। प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा, कमार के स्व सहायता समूह के सदस्यों की 64 महिलाएं आज हवाई जहाज से दिल्ली रवाना हुईं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इन्हें रवाना किया। वे यहां राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगी। वहां इन्हें अपने समूह द्वारा बनाये गये उपहार भेंट करेंगी। राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान का भ्रमण करेंगी।
ये महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिले कबीरधाम, बलरामपुर, रायगढ़, धमतरी, कोरबा, गरियाबंद और जशपुर के स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अपने समूह का संचालन कर अपनी आमदनी को बढ़ावा देकर स्वावलंबी बनने वाली इन महिलाओं को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया जा रहा है। आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने निवास कार्यालय से महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं का स्वागत कर दिल्ली रवाना किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उन्हें उपहार स्वरूप बैग, जैकेट और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का डिब्बा भेंट किया। उप मुख्यमंत्री से विजय शर्मा ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ महतारी को साक्षात देखना हो तो समूह की इन दीदियों में उनका स्वरूप दिखता है। उन्होंने कहा विशेष पिछड़ी जनजाति की 64 दीदियां राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मिलने हवाई जहाज से जा रही है। ये महिलाएं राष्ट्रपति से मिलकर अपने समूहों के उत्पाद राष्ट्रपति को देंगी। ये दीदियां अमृत उद्यान, स्व सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बिक्री के लिए बनाए गए बाजार और दिल्ली का भ्रमण करेंगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में महिलाओं को अलग-अलग जगह पर मंच देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है बल्कि उन्हें वर्तमान की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भी किया जा रहा है।

64 दीदियों में 7 दीदियां लखपति दीदी-

दिल्ली जा रहे इन 64 दीदियों में 7 दीदियां लखपति दीदियां हैं, जिनकी आय 1 लाख से ज्यादा की है। जिनमे से जशपुर से बैसाखी बाई, सावित्री बाई, शांति बाई, सुन्दरमती बाई गरियाबंद से विमला बाई और कबीरधाम से देवकी बाई और लामी बैगा है। दीदियों ने बातचीत में बताया कि हम सभी बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि अब तक हवाई जहाज को उड़ते हुए ही देखा था। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि खुद हवाई जहाज में बैठकर जाएंगे। इस पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति जी से मिलने का मौका मिल रहा है। हम सब बहुत खुश हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous साय सरकार पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को भरोसा नहीं केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर मांग रहे हैं सुरक्षा*
Next कांग्रेस की पहली सूची से स्पष्ट लोकसभा मे भाजपा का सूपड़ा साफ होगा, पहली सूची क़े सभी 6उम्मीदवार प्रचण्ड मतो से जीतेंगे*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.