Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महतारी वंदन में 70 लाख महिलाओं का दावा भ्रामक और झूठा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

महतारी वंदन में 70 लाख महिलाओं का दावा भ्रामक और झूठा*

Purushottam Manhare March 10, 2024

*महतारी वंदन में 70 लाख महिलाओं का दावा भ्रामक और झूठा*

*आधे से अधिक महिलाओं के फार्म रिजेक्ट कर दिया है*

*प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं में से 25 प्रतिशत को ही फायदा*

*जनवरी से मार्च तक का तीन माह का भुगतान एक साथ करे सरकार*

रायपुर/09 मार्च 2024। कांग्रेस ने कहा कि महतारी वंदन के नाम पर 70 लाख महिलाओं को पहली किश्त देने का भाजपा सरकार का दावा झूठा और भ्रामक है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महतारी वंदन के लिये 70 लाख से अधिक माताओं बहनों ने आवेदन किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने आधे से अधिक महिलाओं के फार्म रिजेक्ट कर दिये है। बमुश्किल 25 लाख से 28 लाख महिलाओं के नाम पहली किश्त में शामिल किया गया है। भाजपा ने चुनाव के पहले कहा था कोटवार से लेकर कलेक्टर तक की पत्नियों यहां तक की भूपेश बघेल से लेकर रमन सिंह की पत्नी को भी महतारी वंदन का लाभ मिलेगा। लेकिन सरकार बनने के बाद जो नियम कानून बनाया उसके कारण अधिकांश महिलायें महतारी वंदन के लाभ से वंचित हो गयी। सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स उम्र की बंदिशे लगाकर भाजपा सरकार ने मताओें के साथ धोखा किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महिला विरोधी षड्यंत्र का सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी अंचल की बहनों को उठाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में 42 परसेंट वनांचल है बस्तर, सरगुजा कोरबा, रायगढ़ जैसे वनांचलों में अधिकांश जनसंख्या अनुसूचित जनजाति वर्ग की है, जहां कम उम्र में विवाह की परंपरा है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना से बाहर किए जाने के षड्यंत्र का सबसे ज्यादा नुकसान अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पहली किस्त में जनवरी-फरवरी मार्च तीन माह की 3000 रु. की राशि का एकमुश्त भुगतान करे। सरकार बनते ही महिलाओं के खाता में 1000 रु महीना सीधा ट्रांसफर करने का वादा किया गया था। सरकार बने तीन माह हो गया है। अतः तीनो महिनों का राशि एक साथ भुगतान किया जाये।  महतारी वंदन योजना में लागू की गई नियम शर्ते को शिथिल करके प्रदेश के शत प्रतिशत महतारियों को इस योजना का लाभ देना चाहिए प्रदेश में एक करोड़ के लगभग विवाहित महिलाएं हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous मंत्री टंकराम सहित विधायक मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण
Next किसान महाकुंभ नहीं ये भाजपा का चुनावी कुम्भ था किसानों ने बनाई दूरी*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.