Skip to content
August 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महतारी वंदन योजना* 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का आज 10 मार्च को होगा अंतरण*
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना* 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का आज 10 मार्च को होगा अंतरण*

Purushottam Manhare March 10, 2024

*प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी रविवार को आनलाइन करेंगे महतारी वंदन योजना का शुभारंभ*

*यह सतत चलने वाली योजना, चरण दर चरण भरे जाएंगे आवेदनः वित्त मंत्री  ओपी चौधरी*

*अब छोटी जरूरतों के लिए प्रदेश की मातृ शक्ति को किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीः श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े*

 

रायपुर, 09 जनवरी, 2024/

छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने जा रही है। रविवार को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर के साइंस कालेज मैदान में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य के 146 विकासखंडों, जिला मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में एक साथ हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी तथा महिला बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने योजना के शुभारंभ को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

महिला बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि 10 मार्च को लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में डाला जाएगा। इस योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वे अब अपनी छोटी छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर लेगी और इसके लिए उन्हें किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एक और गारेंटी पूरी करने जा रही है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार किसान ,गरीब,आम जनता, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही अपना एक और वायदा पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव साय की सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर आम जनता के हित में काम कर रही है। श्री चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 10 मार्च को वर्चुअल माध्यम से दोपहर 2 बजे महतारी वंदन योजना शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और योजना की लाभांवित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए पहले चरण की राशि का अंतरण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और हितग्राहियों के पात्र होने के साथ ही चरण दर चरण राशि भुगतान की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

 

*महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा है महतारी वंदन योजना का प्रमुख उद्देश्य*
गौरतलब है कि सशक्त, समृद्ध महिला नारी अंतर्गत प्रदेश में महतारी वंदन योजना को लागू करने की घोषणा की गयी थी। समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने, लिंग विभेद, असमानता को समाप्त करने तथा सम्मानजनक स्थान प्रदान करने, सकारात्मक सोच विकसित करने एवं महिलाओं में आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्दे श्य से महतारी वन्दन योजना लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डी.बी.टी. के रूप में उनके बैंक खाते में प्रदाय की जाएगी।

*70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का होगा अंतरण*
योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से ऑफलाईन आवेदन प्राप्त करने तथा अपलोड किए जाने हेतु प्रत्येक आगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम/वार्ड प्रभारी, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी के 68 हजार 836 से अधिक यूजर आईडी तैयार किए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आवेदकों से ऑफलाईन आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया भी 5 फरवरी 2024 को प्रारंभ की गयी एवं 20 फरवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर रिकॉर्ड 15 दिन की अवधि में सभी 70 लाख आवेदन की पोर्टल में ऑनलाईन अपलोड भी कर दिया गया, यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि इतनी कम अवधि में इतने अधिक आवेदन प्राप्त कर अपलोड किए गए। 10 मार्च को योजना के अंतर्गत 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज 10 मार्च को करेंगे जगार – 2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ*
Next लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिबूनल द्वारा मृतक के 3 पत्नियों सहित संतानों को क्षतिपूर्ति राशि के लिए समझौता कराया

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.