Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जन चौपाल लगाने नहाड़ी पहुंचे कलेक्टर व एसपी
  • Latest

जन चौपाल लगाने नहाड़ी पहुंचे कलेक्टर व एसपी

Purushottam Manhare January 14, 2022

दंतेवाड़ा, कलेक्टर  दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी कुआकोंडा विकासखण्ड के अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम नहाड़ी पहुँचे। वहाँ ग्रामीणों से रूबरू होकर ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि मनरेगा के तहत अनेक कार्यों की स्वीकृति दी गई है। साथ ही स्वीकृत कार्यों के बारे में बताते हुए उनके प्रगति के सबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से मिलकर शासन द्वारा दी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने ग्रामीणों से उनके कृषि कार्य के बारे में पूछा तथा कोदो, कुटकी, रागी के सबंध में जानकारी लेते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है इस सबंध में बताया । कलेक्टर ने ग्रामीणों से आधार कार्ड, राशन कार्ड के बारे में चर्चा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्य करने की समझाइश दी।

ग्रामीणें ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को देखकर खुशी व्यक्त की। जनदर्शन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित हुए।
ग्रामीण सहज महसूस करें इसलिए उनके साथ बैठ कर ग्रामीणों से बातचीत की। जनदर्शन चौपाल में नहाड़ी के ग्रामीणों को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया । ग्रमीणों ने कलेक्टर को अपने बीच देख अनेक कार्यों की मांग रखी। ग्रामीणों की मांग पर त्वरित निराकरण करते हुए स्थल पर ही पानी टंकी ठीक करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए गए।
कैंप लगते ही नहाड़ी इलाके में सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ, खुशी जताते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का आभार जताया है ।

जिले के अतिसवेंदनशील इलाके नहाड़ी में कैम्प खुलने से सड़क निर्माण में विकास की गति तय होगी । सड़क नहीं होने से बारिश के मौसम में इस इलाके का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट जाता था ।
श्री सोनी ने बताया कि यहाँ पर कैम्प शुरू हो चुका है जहां ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। निम्न वर्गीय परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई कार्य किये जा रहे है। इस दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में रोजगार सहायक के पद पर कार्य करने को कहा गया। नहाड़ी ग्राम के ही लोगो को समूह बनाकर कार्य करने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह योजना के तहत अनुदान राशि देने की बात कही। ग्रामीणजनों को अवगत कराया कि अरनपुर के आसपास के 6 पंचायतों में 9 करोड़ की कार्यों की स्वीकृति दी।

राशन दुकान बनने से ग्राम पंचायत में ही राशन वितरण की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी । पूर्व में यहाँ के ग्रामीण 10 किलोमीटर दूर राशन लेने अरनपुर पंचायत जाते थे।

श्री सोनी ने बताया कि नहाड़ी ग्राम में प्राथमिक शाला में 2 अतिरिक्त कक्ष, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र के कार्य स्वीकृत किये गए है। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने हेतु राशन, कृषि यंत्र, सैलून, लोक सेवा केंद्र इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। स्वरोजगार हेतु इच्छुक हितग्राहियों को बकरी, मुर्गी, सुकर, बटेर का वितरण किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं को क्षेत्र के अंतिम गांव तक ले जाना, ग्रामीणों को उनका लाभ दिलाना और आदिवासी संस्कृति को समझना उनके दौरे का उद्देश्य रहा। ग्रामिणो ने प्राथमिक शाला भवन एवं देवगुड़ी का भूमिपूजन किया । कलेक्टर ने कहा कि आने वाले दिनों में नहाड़ी में कई विकास कार्य किए जाएंगे साथ ही ग्रामीणों को शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलाने की कोशिश प्रशासन कर रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 15 जनवरी से शुरू हो रहा है इंडियाज़ गॉट टैलेंट
Next सीपेट, रायपुर में निःशुल्क रहवासी प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.