एस एच अज़हर किरंदुल-किरन्दुल एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक के निर्देशन एवं उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव के मार्गदर्शन में 16 मार्च से 31 मार्च तक किरन्दुल परियोजना में स्वच्छ भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं।जिसके तहत आज शनिवार को एनएमडीसी परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई साथ ही एडमिन बिल्डिंग परिसर की साफ सफाई की गई। मौके पर आर.राजाकुमार, महाप्रबंधक (उत्पादन) , सुब्रमण्यम, महाप्रबंधक (विद्युत), श्रवण कुमार, महाप्रबंधक (भू विज्ञान ), एसके कोचर, महाप्रबंधक (खनन) एवं समस्त विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण उपस्थित थे।








