नवागढ़ । नगर स्थित इंडियन ऑयल (महाकाल फ्यूल्स) में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के मौके पर विधिक माप विज्ञान अधिकारी के द्वारा डीजल पेट्रोल की मात्रा जांच कर ग्राहकों को माप की जानकारी दी गई इसी कड़ी में पंप में वाटर फिल्टर से पेट्रोल की गुणवत्ता तथा घनत्व फ्री हवा पानी तथा अन्य मौलिक जानकारी ग्राहकों को प्रदान की गई इस मौके पर माप विज्ञान अधिकारी जीवन सिंह कंवर, पंप संचालक अभिषेक पाठक,पंप कर्मचारी गण तथा उपभोक्ता गण मौजूद रहे








