Skip to content
August 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • समाज जीवन के सभी क्षेत्र में नेतृत्व खड़ा करता है अभाविप: प्रफुल्ल आकांत*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

समाज जीवन के सभी क्षेत्र में नेतृत्व खड़ा करता है अभाविप: प्रफुल्ल आकांत*

Purushottam Manhare March 19, 2024

_अभाविप का अमृत महोत्सव समारोह का हुआ आयोजन, लगभग 500 से अधिक वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ता हुए शामिल_

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ का अमृत महोत्सव सम्मेलन 18 मार्च सोमवार को रायपुर के मैक कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस अमृत महोत्सव समारोह में मुख्य रूप से अतिथि श्री राम बालकदास महात्यागी जी महाराज, विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश अग्रवाल एवं प्रमुख उपस्थित श्री प्रफुल्ल आकांत जी उपस्तिथ रहे। इस समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व कार्यकर्ता एवं रायपुर महानगर की वर्तमान कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया था। इस समारोह में अभाविप छग के अब तक के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री और संगठन मंत्रियों का सम्मान भी किया गया।
मुख्य अतिथि श्री बालकदास जी महाराज ने कहा कि आज अभाविप के 83 वर्षीय कार्यकर्ता भी यहां है, और युवा कार्यकर्ता भी यहां है। राष्ट्र की सामाजिक शक्ति को जगाने में इन कार्यकर्ताओं को शील के साथ-साथ अब तेज भी धारण करना होगा। विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि हम सभी अपने आनन्दमय कोश को जगाकर, दिन-प्रतिदिन स्वयं में सुधार करते हुए राष्ट्रसेवा के कार्य में अथक लगे रहें। इसी से हम राष्ट्रशक्ति के जागरण के अपने उद्देश्यों में सफल होंगे।
अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री प्रफुल्ल आकन्त ने कहा की अभाविप के कार्यकर्ता ही इसकी पहचान है। समाज जीवन के सभी क्षेत्रों को नेतृत्व प्रदान करना अभाविप का दायित्व है। और इसीलिए अभाविप के 75 वर्षों के पूरे होने की प्रसन्नता ही अलग है। और इस बात की अधिक प्रसन्नता है कि अभाविप अपने दायित्व का निर्वहन भली-भांति कर रही है। समाज के उत्थान हेतु शुद्ध मन से सदैव कार्य करता है अभाविप।
इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश भर के कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे। इसके साथ ही कार्यक्रम में सबसे पुराने कार्यकर्त्ता के रूप में डॉ सुरेंद्र आहलूवालिया जी उपस्थित हुए , उन्होंने 1958 के समय के अपने अनुभव साझा किया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष प्रो अमित बघेल, प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रो अनुज शुक्ला, महानगर मंत्री प्रथम फूटाने उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: ABVP

Post navigation

Previous लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार भाजपा से अधिक सीट जीतकर इतिहास रचेगी- दीपक बैज*
Next अवैध रूप से सागौन चिरान का परिवहन करते हुए पिकअप को पकड़ा गया*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.