भानुप्रतापपुर। 15 जनवरी भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजयुमो के लिए के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर नीति, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्रभाग के लिए एक समान संरचना के गठन हेतु निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जिला प्रभारियों का गठन किया है जिसमें भानुप्रतापपुर के राजीव श्रीवास को कांकेर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम का गठन कर रहें है जिसके प्रभारी विकास साहू, सह-प्रभारी राहुल परिहार एवं नाजिया खान सहित सभी जिलों के प्रभारी नियुक्त किये गए। जिसमें भानुप्रतापपुर के राजीव श्रीवास को कांकेर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिले के समस्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं नें श्री श्रीवास को बधाई दी है।








