Skip to content
August 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • लोकसभा निर्वाचन 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में किया गया अधिसूचित
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

लोकसभा निर्वाचन 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में किया गया अधिसूचित

Purushottam Manhare March 26, 2024

संयुक्त कलेक्टर मोनिका कौडो ने बैठक लेकर अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के संबंध में जानकारी दी

कवर्धा 26 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौडो ने अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। इन 10 सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, रेल परिवहन, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, बीएसएनएल, आल इण्डिया रेडियो, दूरदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, मीडियाकर्मी जिन्हें आयोग की अनुमति से प्राधिकार पत्र जारी किए जाएंगे एवं भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौडो ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनिवार्य सेवाओं के रूप में 10 सेवाओं को अधिसूचित किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, ऐसे मीडियाकर्मी जिन्हें प्राधिकार पत्र जारी हुआ है, रेल परिवहन, बीएसएनएल, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, दूरदर्शन, ऑल इण्डिया रेडियो, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, भारतीय खाद्य निगम को अनिवार्य सेवाओं के रूप में अधिसूचित किया गया है। अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित किए जाने से ऐसे कर्मचारी जो शासकीय ड्यूटी के कारण मतदान की तिथि को मतदान केन्द्र पर जाकर अपना वोट नहीं डाल पाते हैं, केवल उनके लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे सभी कर्मियों को प्रारूप 12 घ पर निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के 5 दिनों के भीतर संबंधित नोडल अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौडो ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत निर्वाचन तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अधिसूचना 20 मार्च 2024 एवं प्रारूप 12 घ में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2024 है। द्वितीय चरण में राजनांदगांव, कांकेर एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अधिसूचना 28 मार्च 2024 एवं प्रारूप 12 घ में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2024 है। तृतीय चरण में सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-जांपा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अधिसूचना 12 अप्रैल एवं प्रारूप 12 घ में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2024 है। प्रारूप 12घ में आवेदन के दौरान संबंधित कर्मचारी का मोबाईल नंबर, वोटर आईडी नंबर एवं निर्वाचक नामावली की भाग संख्या एवं सरल क्रमांक सही दर्ज करना अनिवार्य है। निर्वाचक नामावली में कर्मचारी का अद्यतन भाग संख्या एवं सरल क्रमांक पता करने हेतु वोटर हेल्पलाईन एप्प का उपयोग किया जा सकता है। जिसमें वोटर आईडी कार्ड नंबर डालकर इसे खोजा जा सकता है। प्रारूप 12घ के भाग 1 के साथ-साथ जिला स्तर पर नियुक्त विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा इस आवेदन को भाग 2 में सत्यापित किया जाएगा। आवेदन के साथ कर्मचारी का वोटर आईडी कार्ड का छायाप्रति भी संलग्न करना होगा। नियत तिथि तक प्राप्त होने वाले सभी पात्र आवेदनों के आधार पर जिले में पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित कर इनका डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान, मतदान दिवस के पूर्व ही करवाया जाएगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 64वीं बैठक एवं हिंदी की प्रख्यात कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती का आयोजन*
Next भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों कि लोकप्रियता से घबरा गयी है इसीलिए छवि खराब करने षड्यंत्र कर रही*

Related Stories

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित

August 25, 2026
स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*

August 25, 2026
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*

August 25, 2026

Recent Posts

  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित
  • स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*
  • राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*
  • जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*
  • वेल्डिंग मशीन एवं लोहे का एंगल और केबल वायर चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

You may have missed

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.