रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग कार्यालय करदाता नागरिकों की सुविधा हेतु सम्पतिकर, यूजर चार्ज, जल कर, अन्य निगम करों का भुगतान करने दिनांक 29 मार्च को गुड फ्रायडे,30 मार्च को शनिवार,31 मार्च को रविवार के शासकीय अवकाश दिवस पर आम कार्यालयीन दिवसों की तरह दिन भर खुले रहेंगे. दिनांक 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का अंतिम दिवस है. करदाता नागरिकों से अपील की गयी है कि वे अपने समस्त करों का भुगतान दिनांक 31 मार्च के अंतिम नियत दिन के पूर्व कर देवें एवं अधिभार की कार्यवाही की असुविधा से सुरक्षित रहें. दिनांक 1 अप्रेल 2024 से कर अदायगी नहीं करने वाले करदाताओं से नियमानुसार अधिभार सहित बकाया राजस्व की वसूली की जाएगी.
