चीता स्क्वाड में तैनात जवानो द्वारा बेमेतरा जिला मुख्यालय, बैंको के आस-पास एवं भीडभाड वाली जगहो में करेंगे लगातार 24 घंटे पेट्रोलिंग।*
*• सडक दुर्घटना, लडाई, झगडा व अन्य अवैध गतिविधियों की सुचना मिलने पर पहुचेंगे तत्काल मौके पर।*
अपराधों की रोकथाम एवं अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने तथा होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चीता स्क्वाड वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारिगण उपस्थित रहे। दो चीता स्क्वाड में तैनात जवानो द्वारा बेमेतरा जिला मुख्यालय, बैंको के आस-पास एवं भीडभाड वाली जगहो में 24 घंटे लगातार पेट्रोलिंग कर सडक दुर्घटना, लडाई, झगडा व अन्य अवैध गतिविधियों की सुचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुचंगे और वायरलेस सेट के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम, सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहेगें। चीता स्क्वाड 01 एवं चीता स्क्वाड 02 वाहन में तैनात जवानो द्वारा 24 घंटे लगातार बेमेतरा जिला मुख्यालय, बैंको के आस-पास एवं भीडभाड वाली जगहो में पेट्रोलिंग कर सडक दुर्घटना, लडाई, झगडा व अन्य अवैध गतिविधियों की सुचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुच कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।








