Skip to content
October 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पहले झोपड़ी में लगता था स्कूल, कबीरधाम पुलिस के प्रयासों से अब बच्चों को पढ़ने के लिए पक्का भवन बन कर तैयार*
  • छत्तीसगढ़

पहले झोपड़ी में लगता था स्कूल, कबीरधाम पुलिस के प्रयासों से अब बच्चों को पढ़ने के लिए पक्का भवन बन कर तैयार*

Purushottam Manhare April 12, 2024

*नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनने किए जा रहें विशेष प्रयास- एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव*

*ग्रामीणों ने नए भवन के लिए कबीरधाम पुलिस और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया*

*नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्कूल विहीन गांव में कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित है 09 अस्थाई स्कूल*

कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनने लगातार प्रयास किए जा रहें है। इसके साथ ही कबीरधाम पुलिस द्वारा नक्सली गतिविधियों को रोकने और वनांचलवासियो को जागरूक करने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना तरेगांव अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम झुरगीदादर में पुलिस विभाग द्वारा संचालित अस्थाई स्कूल पहले झोपड़ी में लगता था, अब यहां बच्चों को पढ़ने के लिए पक्का भवन बन कर तैयार हो गया है। आज ग्राम झुरगीदादर के ग्रामीणों ने विधिवत पूजा अर्चना कर स्कूल का शुभारंभ किया और नए भवन में विद्यार्थियों को प्रवेश कराया। ग्रामीणों ने नए भवन के लिए कबीरधाम पुलिस और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास(आईपीएस), श्री पुष्पेंद्र बघेल के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री संजय धुर्वे, सतीश धुर्वे के नेतृत्व में कबीरधाम जिले में 9 अस्थाई प्राथमिक स्कूल ग्राम झुरगीदादर, बीजादाब, पंडरीपथरा, बंदूकुदा, सौरू, सुरुतिया, मांदीभाट, बगईपहाड़, तेंदूपडवा एवं चार ओपन कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है। कबीरधाम पुलिस एवं जिला प्रशासन मिलकर सभी 11 स्थानो पर सामुदायिक भवन के नाम से भवन बनाने के लिए स्वीकृत किया गया था। अति नक्सल प्रभावित स्कूल विहीन होने के कारण वहां के बच्चे शिक्षा से वंचित थे, दूर-दूर तक स्कूल नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। इसी सोच को आगे बढ़ते हुए पुलिस अधीक्षक ने नक्सल प्रभावित होने के कारण वहां अस्थाई स्कूल तैयार किया और स्थानीय शिक्षित युवाओं को अध्यापन कार्य में लगाकर, युवाओ को रोजगार से जोड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अस्थाई स्कूल प्रारंभ किया गया और लगातार सैकड़ो के संख्या में विशेष जनजाति के बैगा जो पढाई कर चुके हैं और आगे के भी पढ़ाई कर रहे हैं, पांचवी तक पढ़ने के बाद जो विद्यार्थी शहर में आकर पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी हॉस्टल आदि में सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

*पुलिस विभाग द्वारा संचालित 09 अस्थाई स्कूल से 400 विद्यार्थी पास*

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने बताया की कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित अस्थाई स्कूल में अब तक विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लगभग 400 की संख्या में बच्चे वहां से पढ़कर निकले है। भर्ती होते समय कबीरधाम पुलिस द्वारा शैक्षणिक सामग्री भी वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्थाई स्कूल से पास होने के बाद कवर्धा शहर में लगभग विभिन्न हॉस्टल में 100 से अधिक विद्यार्थी अपने आगे की पढ़ाई कर रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024 के आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री मा.विष्णु देव साय को किया आमंत्रित
Next एयरटेल ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 लाख 5जी ग्राहकों की उपलब्धि हासिल की

Related Stories

आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • छत्तीसगढ़

आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर

October 22, 2026
पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*

October 21, 2026
फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*

October 20, 2026

Recent Posts

  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण*

You may have missed

राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • Uncategorized

राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान

October 19, 2026

Recent Posts

  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.