Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अदाणी फाउंडेशन ने घाटबर्रा में लगाया मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ कैंप
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने घाटबर्रा में लगाया मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ कैंप

Purushottam Manhare April 17, 2024

अम्बिकापुर। अदाणी फाउंडेशन की ओर से उदयपुर ब्लॉक के ग्राम घाटबर्रा में शनिवार को एक दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत अंबिकापुर के प्रसिद्ध साधु राम प्रहलाद राय अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बहुस्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पड़ोसी गांवों फतेहपुर और तारा के निवासियों सहित कुल 110 ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया.
इस दौरान शिविर में उपस्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित पवार, जनरल फिजिशियन एमडी डॉ. इम्तियाज अली, आर्थोपेडिक शल्य चिकित्सक डॉ. बी राकेश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बीवी शरण्या, अदाणी इन्टरप्राइसेस (एईएल) के चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार पंगले और डॉ. चंद्र नाथ डे सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की. शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की नि:शुल्क जाँच और परामर्श के पश्चात आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गई. इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जाँच कर गंभीर बीमारियों का समय रहते उपचार कराना था. इस दौरान ग्राम घाटबर्रा के सरपंच जयनंदन सिंह पोर्ते, ग्राम प्रतिनिधि काशी प्रसाद यादव, बानस आर्मो, पूर्व प्रधान पाठक राम बिलास यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य संबधित परामर्श और मुफ्त दवाईयाँ प्राप्त की. इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन के सौरभ सिंह और एईएल के अमित रॉय ने शिविर के प्रबंधन की देखरेख करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
अदाणी फाउंडेशन सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है. जिनमें 900 से अधिक आदिवासी बच्चों को केन्द्रीय शिक्षा मण्डल की अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्ता युक्त नि:शुल्क शिक्षा सहित पौष्टिक भोजन, गणवेश, किताब, कॉपी स्कूल बैग इत्यादि भी प्रदान कर रहा है.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous शहर के कंचनपुर में स्थित जिंदल वर्ल्ड स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया
Next लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार ,गाँजा पैसा के विरुद्ध* बिलासपुर जीआरपी *एंटी क्राइम टीम आरपीफ़ स्टाफ़ भाटापारा एवं चौकी प्रभारी भाटापारा हमराह स्टाफ़ के साथ सयुंक्त चेकिंग ड्यूटी रायपुर रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.