Skip to content
August 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी ने बालोद, डोंगरगांव में दो महति सभाओं को किया संबोधित* *भाजपा संविधान बदलना चाहती है – प्रियंका गांधी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी ने बालोद, डोंगरगांव में दो महति सभाओं को किया संबोधित* *भाजपा संविधान बदलना चाहती है – प्रियंका गांधी*

Purushottam Manhare April 21, 2024

 

*भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है*

*जनता, किसान, महंगाई से जूझ रहे, मोदी सरकार कुछ उद्योगपतियों की सरकार*

*रायपुर/21 अप्रैल 2024। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी* ने कहा कि ये जो इलाका है प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है आप सब मेहनती लोग हो, आप लोगों की मेहनत के कारण यह प्रदेश मजबूत बना है। हमारा जो स्वतंत्रता संग्राम था गांधी जी ने उसका नेतृत्व किया और बड़े-बड़े नेता थे अगर आप एकजुट नही होते, अगर इस देश की जनता एकजुट नही होते तो हमे आजादी कभी नही मिलती यह जो आजादी है हमारा स्वतंत्र देश है यह हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है आपको अधिकार मिलते है। संविधान मे सबको अधिकार मिलता है। किसी भी वर्ग के हो आपको संविधान ने बहुत अधिकार दिया है उनमें एक अधिकार यह है कि आप वोट डाल सकते है। अभी चुनाव का समय है। वोट डालने का समय है। चुनाव के समय जनता दो मुद्दों को अपने मन में रखे। पहला कि देश भर में क्या हो रहा है। देश की राजनीति कैसे चल रही है। आगे चलकर देश का क्या होगा भविष्य में क्या होगा। दूसरा कि लोगों की रोज की जिंदगी है। आपके जो संघर्ष है। आप जो दिन रात मेहनत कर रहे है। आपका जो संघर्ष है उसकी कोई सुनवाई है या नही। ये दो बड़े-बड़े मुद्दे है मुख्यतौर पर। ये दोनो मुद्दों के बारे में यह बताना चाहूंगी। आप लोगों के जीवन का संघर्ष है आप से ज्यादा इसे कोई समझता नही। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। आप किस तरह से रोज के जीवन को आगे बढ़ाते है। आप सब कमाई कर रहे है पर वह पूरी नही हो रही है। महंगाई पिछले 10 सालों में हद से ज्यादा बढ़ी है। ये आपकी सबसे बड़ी समस्या है। बेरोजगारी 45 सालों में देश में सबसे ज्यादा हो चुकी है। बेरोजगारी इतनी बढ़ गयी है कि आप अपने बच्चों को कितना भी पढाये लेकिन आपको यह गारंटी नही मिल सकती कि पढ़ने लिखने के बावजूद रोजगार मिलेगा कि नही। किसानो की बहुत समस्याये है किसान महंगाई से जूझ रहा है आज किसान जितने भी खेती के सामान इस्तेमाल करते है सब में जीएसटी है सब महंगे हो गये है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गये हैं तो किसान खेती में भी नही कमा पा रहा हैं ये जो आपकी समस्याये है उनको हल करने की कोशिश कांग्रेस की सरकार ने कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी धान को 2500 रू में खरीदा जा रहा था। किसानों का कर्जा माफ किया था। भूमिहानों का सालाना 7 हजार मिलते थे। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद चावल में कटौती किया गया। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया गया। जो भूमिहीनों को पैसा मिलता था वह भी बंद हो गया। इतनी भयंकर महंगाई है सबके दाम बढ़ गये हैं। मोदी सरकार जनता को कोई सुविधा नहीं दे पा रही है। कांग्रेस की सरकार जब-जब रही थी और रही हैं कांग्रेस ने लोगों की संस्कृति की रक्षा की। जल, जंगल, जमीन पर सबका अधिकार है। संविधान हमारे अधिकार की रक्षा करता है। भाजपा के कुछ नेता कह रहे कि 400 सीट मिल जाये तो हम संविधान को बदलेंगे और मंच पर बड़े नेता आते है तो कहते है हम संविधान को नही बदलेंगे तो जनता क्या सोचे। यह भाजपा की साजिश है। भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है। इसी संविधान आपको वोट करने का अधिकार, आदिवासियों के संस्कृति को बचाकर रखा। मोदी जी उद्योगपतियों का कर्जा माफ करते है पर किसानों का कर्जा माफ नही करते। किसान आंदोलन करते है तो उन पर कानून लगा देते है जिससे किसान पीसेगा ओर बड़े-बड़े उद्योगपतियों का फायदा होता है। देश की बिजली, सड़के, हवाई अडडे ये सब दो बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिये गये है। सरकार तो सिर्फ उद्योगपतियों के लिये हैं। कांग्रेस ने जो गारंटी दी है वह सब पूरी होगी। इसलिये आप अपने वोट को सोच समझ कर डालिए अपने वोट को अपनी ताकत बनाईये और इस देश में बदलाव लाइये।

*कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट* ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ और देश में बदलाव की लहर दिख रहा है। देश में हुये प्रथम चरण के मतदान का जो रूझान दिखने को मिल रहा है भाजपा बैकफुट मे आ गयी है। प्रियंका गांधी पूरे देश में पार्टी के लिये चुनाव प्रचार कर रही है प्रियंका गांधी जो को एहसास हो रहा है पूरा देश बदलाव चाहता है। मोदी जी के 10 साल के सरकार ने सिर्फ जुमले और वादे दिये है। कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है, संकल्प लिया है किसानों के हित के लिये कानून बनायेंगे, हर गरीब परिवार के महिलाओं को 1 लाख प्रतिवर्ष देंगे। 30 लाख नौकरियां देंगे, युवाओं को आगे लेकर जायेंगे। भाजपा बोलती है 400 पार। जब 4 तारीख को रिजल्ट आयेगा तो भाजपा दक्षिण से साफ, और उत्तर से हाफ, भाजपा का अहंकार टूटेगा। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी की मेहनत रंग लायेगी।

*पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी जी आये थे 2018 में तब किसानों से वादा किया था किसानों का कर्जा माफी होगा, 2500 प्रति क्विंटल में धान खरीदी होगा, 35 किलो राशन सभी परिवार को मिलेगा और बिजली बिल हाफ सब को मिलेगा। केंद्र सरकार के अडंगा के बावजूद भी, करोना काल के बावजूद भी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ सरकार किसान, मजदूर, गरीब, महिला, नौजवान के साथ खड़े थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में कोई नहीं सोचे थे कि कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगा। लेकिन 2023 में हमारी सरकार नहीं बनी। भाजपा के सरकार 4 महीना में कांग्रेस सरकार की योजना को एक-एक करके बंद कर रहे है। जब से विष्णु देव साय के सरकार बने हे तब ले साय-साय सब कटौती हो रहा है। सबसे पहली गोबर खरीदी बंद हुआ साय-साय। रीपा बंद हो गया। राजीव मितान क्लब बंद हो गया। बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। भूमिहीन श्रमिक के पैसा मिलना बंद हो गया। आवास नहीं मिल रहा है पहली किस्त के बाद दूसरा किस्त मिलना बंद हो गया। एक अप्रैल से जमीन की रजिस्ट्री बढ़ गया। दारू की कीमत बढ़ गया साय-साय सरकार चल रहा है। जब से साय की सरकार बने है राशन कार्ड आधे लोगो को मिला है आधे को नहीं मिला है। जब से साय सरकार बने है तब से लूटने का काम किया है। भारत सरकार के द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़े है।

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज* ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि ये लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है। इस चुनाव में सबसे बड़ा हमारे लिये चुनौती है कि देश का संविधान बचाना है, देश का लोकतंत्र बचाना है और देश में आरक्षण बचाना है। 10 साल से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 10 साल में देश के हालात खराब कर दिये, देश को बर्बाद कर दिये। देश की जनता पर महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी चरम पर, किसान बर्बाद हो गये, युवा बर्बाद हो गये, माता-बहने सुरक्षित नहीं, देश के युवा सुरक्षित नहीं इसलिए आज राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा बदलाव मांग रहा है। छत्तीसगढ़ बदलाव मांग रहा है और पूरा देश बदलाव मांग रहा है। पिछले कांग्रेस की सरकार ने हमारी सरकार ने बेहतर काम किया, किसानों के हाथों को मजबूत करने का काम किया। युवाओं को नौकरी देने का काम किया। छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को मजबूत करने का काम किया। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को मजबूत करने का काम किया। छत्तीसगढ़ के आने वाला पीढ़ी को मजबूत करने का काम किया। लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई चार महीने में हमारी सरकार ने जो-जो योजनाओं को लागू कर दिए है उन योजनाओं को बंद करने का काम किया। छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार ने 16 हजार करोड़ रू. छत्तीसगढ़ की जनता को कर्ज में डुबो दिया है। चार महीने में 16 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है तो 5 साल उनको सरकार चलाना है छत्तीसगढ़ का क्या हालत होगा? छत्तीसगढ़ की जनता कल्पना नहीं कर सकती। इस छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही अपराध बढ़ गया है, चोरी, लूट, डकैती, माता बहनें सुरक्षित नहीं, अपहरण बढ़ गया और हत्याएं बढ़ गयी है। भाजपा की सरकार ने ना सिर्फ चार महीने में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous योगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा नक्सलियों की पोषक*
Next महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जैन सैलाब

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.