Skip to content
November 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजनांदगांव मे नही चल रहा मोदी मैजिक,कका दिख रहे आगे*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

राजनांदगांव मे नही चल रहा मोदी मैजिक,कका दिख रहे आगे*

Purushottam Manhare April 25, 2024

 

*अब भी कका बघेल की राह मे काटे हजार पर संतोष से पार्टी के लोगो मे ही असन्तोष*

राजनांदगांव लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है, जो छत्तीसगढ़ में बीजेपी का गढ़ माना जाता है. इस बार राजनांदगांव सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है. भाजपा ने सांसद संतोष पांडे को दोबारा टिकट दिया है. दोनों प्रमुख पार्टियां अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. लगातार इस लोकसभा सीट में बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में कका के नाम से मशहूर भूपेश बघेल राजनांदगांव में चक्रव्यूह को भेदने मे सफल होते दिख रहे है शहर एवं विशेषकर ग्रामीण इलाकों में बघेल के पास पर्याप्त जनसमर्थन मिल रहा है।
मुख्यालयों से कुछ किमी आगे बढ़िए, तो लोगों की राय उनके पक्ष में सकारात्मक मिलती है।
विशेष तोर पर किसान वर्ग का मानना है कि मुख्यमंत्री रहते बघेल ने उनके लिए काफी काम किया है। लेकिन, बात जब थोड़ी आगे बढ़ती है, तो मन का भाव सामने आ जाता है-जीतेगी तो बीजेपी ही! यह नैरेटिव ही बघेल की सबसे बड़ी चुनौती और भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। फिलहाल कांग्रेस के पास इसका कोई तोड़ नहीं है।

दिल्ली पहुंचने के लिए बघेल ने दिन-रात एक कर रखा है। बघेल को ग्रामीण इलाकों से ज्यादा उम्मीद है। इसलिए राजनांदगांव, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधायक हैं, जैसे इलाकों को छोड़कर वह खैरागढ़, डोगरगांव, कवर्धा और पंडरिया जैसे इलाकों में ज्यादा जोर लगा रहे हैं। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद संतोष पांडेय को फिर उतारा है।

*क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर कांग्रेस का कब्जा है। क्या इसका फायदा बघेल को नहीं मिलेगा?*

भाजपा एक और जहाँ मोदी मैजिक पर भरोसा कर रही है तो जीत के प्रति आश्वस्त होकर कांग्रेस ने मोर्चा फतह करने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। जातिगत समीकरण, प्रचार सामाग्री का सही विवरण, एक-एक वोटर की ट्रैकिंग, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और सोशल मीडिया पर प्रचार से लेकर भाजपा समर्थक माने जाने वाले वोटरों तक पहुंच बनाने की कोशिश, हर रणनीति कांग्रेस पूरी शिद्दत से अंजाम दे रही है।

उधर, भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष पांडे को मौका दिया है, पर ये जगजाहिर है की उनके नाम की घोषणा होते ही बीजेपी के एक बड़े वर्ग मे असन्तोष पनप गया है।

हालाँकि बीजेपी को अपने परपंरागत मतदाताओं के अलावा मोदी मैजिक पर पूरा भरोसा है। मौजूदा सांसद संतोष पांडेय का सहज व्यवहार और इलाके में कराए गए काम भी उनके काम आ रहे हैं। गढ़बो नया छत्तीसगढ़ का नारा कभी कांग्रेस ने दिया था लेकिन अब जैसे भाजपा ने इसे अपना लिया है।

बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अंदरूनी असन्तोष और कांग्रेस के एक होकर लड़ रहे चुनाव को देखकर ऐसा लगता है कि भूपेश बघेल मोदी मैजिक को भेदने मे कामयाब हो सकते है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous एयरटेल ने पेश किया दुनिया घूमने वाले ग्राहकों के लिए किफ़ायती इंटरनेशनल रोमिंग पैक
Next श्रीमद् भागवत कथा परिवार के अभिनय सदस्य राजीव मुंदरा ने पीएम का किया स्वागत

Related Stories

अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला, विधायक राजेश मूणत पहुंचे थाना, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला, विधायक राजेश मूणत पहुंचे थाना, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

November 4, 2026
रायपुर ब्रेकिंग: दो लाख के गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: दो लाख के गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

November 4, 2026
डाक कार्मिकों की समस्त शिकायतों संबंधित समस्याओं का ‘ समाधान करने अदालत दिवस’ 6 को
  • छत्तीसगढ़

डाक कार्मिकों की समस्त शिकायतों संबंधित समस्याओं का ‘ समाधान करने अदालत दिवस’ 6 को

November 4, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, *छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर*
  • अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला, विधायक राजेश मूणत पहुंचे थाना, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
  • रायपुर ब्रेकिंग: दो लाख के गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
  • भारत – न्यूजीलैंड  वनडे सीरीज:न्यूजीलैंड ने 73 के स्कोर पर गंवाया अपना तीसरा विकेट, सीफर्ट 38 रन बनाकर हुए आउट
  • डाक कार्मिकों की समस्त शिकायतों संबंधित समस्याओं का ‘ समाधान करने अदालत दिवस’ 6 को

You may have missed

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, *छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर*
  • Uncategorized

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, *छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर*

November 4, 2026
अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला, विधायक राजेश मूणत पहुंचे थाना, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला, विधायक राजेश मूणत पहुंचे थाना, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

November 4, 2026
रायपुर ब्रेकिंग: दो लाख के गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: दो लाख के गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

November 4, 2026
भारत – न्यूजीलैंड  वनडे सीरीज:न्यूजीलैंड ने 73 के स्कोर पर गंवाया अपना तीसरा विकेट, सीफर्ट 38 रन बनाकर हुए आउट
  • Uncategorized

भारत – न्यूजीलैंड  वनडे सीरीज:न्यूजीलैंड ने 73 के स्कोर पर गंवाया अपना तीसरा विकेट, सीफर्ट 38 रन बनाकर हुए आउट

November 4, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, *छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर*
  • अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला, विधायक राजेश मूणत पहुंचे थाना, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
  • रायपुर ब्रेकिंग: दो लाख के गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
  • भारत – न्यूजीलैंड  वनडे सीरीज:न्यूजीलैंड ने 73 के स्कोर पर गंवाया अपना तीसरा विकेट, सीफर्ट 38 रन बनाकर हुए आउट
  • डाक कार्मिकों की समस्त शिकायतों संबंधित समस्याओं का ‘ समाधान करने अदालत दिवस’ 6 को
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.