Skip to content
August 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • *ना कोई मोदी मैजिक, ना कोई साधारण प्रतिद्वंदी,सवाल फिर आखिर संतोष पांडेय की नैया कैसे लगेगी पार*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

*ना कोई मोदी मैजिक, ना कोई साधारण प्रतिद्वंदी,सवाल फिर आखिर संतोष पांडेय की नैया कैसे लगेगी पार*

Purushottam Manhare April 26, 2024

कवर्धा
राजनांदगांव लोकसभा सीट एक हाई प्रोफाइल सीट के रूप में देखी जा रही है यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मैदान में आने से यह चुनाव काफी रोमांचक हो गया है। पीएम मोदी सहित बीजेपी के कई बड़े धाकड़ नेताओं ने छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए रात दिन एक कर दिए है। वहीं राजनांदगांव सीट पर कल मतदान होना है और चुनावी प्रचार प्रसार रथ का पहिया कल शाम 6 बजे से थम चुका है ऐसे में जाहिर है उम्मीदवारों की दिल की धड़कन बढ़ी हुई है।

बात करते हैं राजनांदगांव लोकसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार संतोष पांडेय की जो वर्तमान में बीजेपी से मौजूदा सांसद है। इनका कार्यकाल देखा जाए तो कुछ खास नहीं रहा है। केंद्र में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद भी लोकसभा क्षेत्रवासियों के लिए कुछ खास प्रयास नहीं कर पाए। कबीरधाम जिले के लोगों की माने तो सांसद पांडेय अपने पूरे कार्यकाल में आम जनता से नही जुड़ पाए। यही वजह है कि आज जनता विकल्प के रूप में भूपेश बघेल को सहस्र स्वीकार कर रहे हैं। राजनांदगांव सीट से सांसद पांडेय को पुनः टिकट दिए जाने के बाद से ही पार्टी के काफी लोगों में नाराजगी थी और उनकी निष्क्रियता की चर्चा खूब चली थी। सांसद पांडेय कबीरधाम गृह जिले से आते हैं उसके बाद भी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से उनका दौरा कार्यक्रम ज्यादातर राजनांदगांव जिले के लिए रहा और कबीरधाम के जनताओं को नजरंदाज किया गया।

कबीरधाम जिले के अधिकांश गांवों के मतदाता तो उन्हें जानते तक नहीं है कि पूर्व में कौन सांसद थे और वर्तमान में कौन उम्मीदवार है। हमने पंडरिया विधानसभा के कई ग्रामों के मतदाताओं से इस संबंध में चर्चा किया और उनका राय लिया जहां सांसद पांडेय को कभी नहीं देखने की बात सामने आई। वहीं हमने पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल के विषय में पूछा तो लोगों ने सहजता से पहचानने की बात कही। गांव में कई किसान भी मौजूद थे जिन्होंने बताया कि भूपेश बघेल ने किसानों की आर्थिक उत्थान के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया और उसे जिम्मेदारी से पूरा भी किया। प्रदेश में आज किसान खुशहाल है तो भूपेश बघेल की देन है। भूपेश बघेल किसान हितैषी है और हम किसानों का समर्थन उन्हें ही है।

2019 के लोकसभा चुनाव की अगर बात करें तो मौजूदा सांसद संतोष पांडेय ने 111966 मतों से कांग्रेस के भोलाराम साहू को हराकर जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक बरकरार था और इसी मैजिक के सहारे संतोष पांडेय की नैया पार लगी थी। पर इस बार ना कोई मैजिक दिखाई दे रहा है ना ही विपक्ष में कोई साधारण प्रतिद्वंदी, फिर कैसे लगेगी नैया पार ये सहज विचार लोगों के मन में है। सूत्रों के अनुसार और इस बार राजनांदगांव लोकसभा की जनता ने सोच समझकर वोट देने का मन बना लिया है जिसका खुलासा 4 जून को ही होगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मैक में इंटीरियर डिजाइन के छात्रों के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से 3डी मॉडलिंग कार्यशाला’’
Next मतदाता जागरूकता के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की अनुकरणीय पहल*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.