Skip to content
October 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • चेंबर में आमसभा का हुआ सफल आयोजन लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु व्यापारियों ने ली शपथः- पारवानी
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

चेंबर में आमसभा का हुआ सफल आयोजन लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु व्यापारियों ने ली शपथः- पारवानी

Purushottam Manhare April 28, 2024

Raipur

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आमसभा का आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे चेम्बर कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट, रायपुर में संपन्न हुई। जिसमें चेम्बर प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों की जानकारी दी गई तथा चेंबर आय व्यय ब्यौरा उपस्थित सदस्यों के बीच रखा गया।

चेंबर महामंत्री श्री अजय भसीन ने आमसभा में चेम्बर द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए आगे बताया कि व्यापारिक हित में कई महत्वपूर्ण मांग चेंबर द्वारा की गई जिसे शासन प्रशासन द्वारा त्वरित निर्णय लेकर कार्यवाही की गई, इसी के परिणामस्वरूप आज शासकीय योजनाओं में चेंबर पदाधिकारियों को सदस्य के रूप में स्थान मिल रहा है। श्री पारवानी जी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के व्यापारियों को पहचान दिलाई है। व्यापार शिरोमणि, सर्वश्रेष्ठ व्यापारी से अलंकृत हुए तथा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में चुने गये। यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर पर अलग से देखा जाता है।

कार्यक्रम में श्री भसीन द्वारा 64वें वार्षिक सम्मेलन (आमसभा) की कार्यवाही का पठन किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। उसके पश्चात् सदस्यों से प्राप्त नये आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई। फर्मोंध् प्रतिनिधियों के नाम परिवर्तन हेतु प्राप्त आवेदन को स्वीकृति, रू. 2000 से अधिक के खर्च की स्वीकृति प्रदान की गई। चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री उत्तम गोलछा जी की अनुपस्थिति मंे चेम्बर मंत्री श्री राकेश वाधवानी ने चेम्बर के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

चेम्बर महामंत्री श्री अजय भसीन ने सदस्यों को प्रस्ताव रखा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेम्बर चुनाव की तिथि को 3 माह के लिये आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा एकस्वर में सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति दी गई।

आमसभा के कार्यक्रम को बढ़ाते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी सदस्यों एवं पदाधिकारियों तथा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से यह अपील की कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के व्यापारी स्वयं को अद्यतन करें, विकसित भारत तभी बनेगा जब विकसित छत्तीसगढ़ होगा, जिसे प्राप्त करने के लिये हमें अपने व्यापार करने की प्रक्रिया में बदलाव लाना होगा। सरकार द्वारा लाये जा रहे प्रावधानों और योजनाओं का हमें ज्ञान होगा। जब तक हम अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं निकलेंगे तब तक हमारा विकास संभव नहीं है। रूढ़िवादिता को छोड़ नवीन चीजें अपानी होगी क्योंकि मुश्किल समय ही व्यक्ति को मजबूत बनाता है।

श्री पारवानी जी ने उपस्थित व्यापारियों से निवेदन करते हुए कहा कि हमें अपने व्यापार को रि-चेक करने की आवश्यकता है। हमें अपने विजन को बढ़ाने की आवश्यकता है। जब तक हम स्वयं में सक्षम नहीं होंगे तब तक हम अपने लक्ष्य को भेद नहीं सकते। अतः हमें भविष्य में अवसरों को देखते हुए सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ना होगा।

श्री पारवानी जी ने 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव हेतु आमसभा में उपस्थित समस्त व्यापारी सदस्यों को शत् प्रतिशत मतदान करवाने की शपथ लेने की अपील की कि सबसे पहले मैं, मेरा परिवार, मेरा कर्मचारी, उनका परिवार एवं पड़ोसी अवश्य ही मतदान करें।

कार्यक्रम का संचालन चेम्बर महामंत्री श्री अजय भसीन एवं कार्यकारी महामंत्री श्री कपिल दोशी ने किया तथा आभार प्रदर्शन चेम्बर महामंत्री श्री अजय भसीन ने किया।

आमसभा में चेम्बर पदाधिकारी, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg CgRaipur news

Post navigation

Previous लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार ,गांजा पैसा के विरुद्ध बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम द्वारा चेकिंग के दौरान  बड़ी कार्यवाही
Next मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अब चेम्बर ऑफ कॉमर्स की पहल*

Related Stories

आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • छत्तीसगढ़

आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर

October 22, 2026
पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*

October 21, 2026
फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*

October 20, 2026

Recent Posts

  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण*

You may have missed

राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • Uncategorized

राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान

October 19, 2026

Recent Posts

  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.