लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार ,गाँजा पैसा के विरुद्ध बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम बड़ी कार्यवाही की है।
पुलिस महानिदेशक के आदेश पालन में एस आर पी रेल रायपुर के निर्देश से मुखबिर कि सूचना प्राप्त होने पर उप.पु.अधि. के मार्गदर्शन पर जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा आज दिनांक 10/05/2024 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर में रात्रि चेकिंग के दौरान प्लेट फ़ार्म नंबर 03 रायपुर छोर तरफ़ 1 महिला नाम – ममता बातम ,पिता-रामसिंह बातम, उम्र 35 वर्ष पता जी सी कॉलेज के पास महाराजपुर ग्वालियर (म.प्र.)का रहने वाली है ट्रेन के इंतज़ार में प्लेट फ़ार्म नंबर 03 में बैठी थी जो चेकिंग के दौरान एक ट्रॉली बैग एवम् एक थैला की तलाशी लिया गया जिसमे 19 किलो 780 ग्राम गाँजा मिला क़ीमत लगभग 395600/-रू. आंकी गई है पूछने पर झड़सुगुड़ा से ग्वालियर लेजाना बताई जिसे महिला आर. के सहयोग से पकड़ कर बिलासपुर थाना जीआरपी को सुपुर्द किया जहां बिलासपुर के अप.क्र.65/24 धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश किया गया।
