Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 16 लाख रुपए का राशन घोटाला करने वाले भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी ना होने पर प्रदेश कांग्रेस ने उठाए सवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

16 लाख रुपए का राशन घोटाला करने वाले भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी ना होने पर प्रदेश कांग्रेस ने उठाए सवाल*

Purushottam Manhare May 20, 2024

*हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर डकार गए 226 क्विंटल चावल*

*आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीड़ लोहारा थाना में घुस गई*

*प्रदेश कांग्रेस ने की घोटालेबाज की गिरफ्तारी की मांग, पूछा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौन क्यों?*

*कलेक्टर से अपनी जिम्मेदारी निभाने कहा*

रायपुर/20 मई 2024। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा में राशन दुकान चलाने वाले भाजपा नेताओं ने 16 लाख रुपए का राशन घोटाला किया है। सहसपुर लोहारा नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष उषा श्रीवास राशन दुकान चलाने वाले समिति की अध्यक्ष तथा मनहरण श्रीवास राशन दुकान के सेल्समैन है। भाजपा नेताओं ने 300 से अधिक राशन हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर उन्हें अप्रैल और मई का राशन सामग्री नहीं दिया। कांग्रेस ने राशन घोटाले को भाजपा की फितरत बताया है तथा घोटालेबाजों की गिरफ्तारी ना होने पर सवाल उठाए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राशन घोटाला प्रकाश में आने के बाद खाद्य विभाग ने थाना सहसपुर लोहारा में इस मामले में एफ.आई.आर लिखवाई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे अक्रोशित राशन हितग्राहियों की भीड़ 19 मई को थाना में घुस गई तथा थाना घेर लिया। इसे देखकर थाना में मजबूरी में राशन दुकान के सेल्समैन मनहरण श्रीवास और समूह के सचिव के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गईं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता हमेशा राशन घोटाला करते हैं। राज्य की वर्तमान सरकार में राज्य भर में राशन सामग्री के घोटाले में भाजपा पूरी तरह लगी हुई है। कवर्धा के विधायक विजय शर्मा के मंत्री बनने के पश्चात कबीरधाम जिले में घोटालों की बाढ़ आ गयी है। गड़बड़ियों घोटालों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौन रहते हैं। घोटाले के इस मामले में भी विजय शर्मा मौन बने हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने सहसपुर लोहारा में राशन घोटाले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राशन सामग्री में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना का भी राशन शामिल है इस मामले में कबीरधाम जिले के मुखिया कलेक्टर जनमेजय महोबे की चुप्पी बहुत कुछ बयान करती है। आखिर कलेक्टर ने राशन घोटाले में गिरफ्तारी सुनिश्चित क्यों नहीं की? कलेक्टर को आखिर किसका डर है? घोटालेबाज भाजपा के नेता हैं इसलिए कलेक्टर उनकी गिरफ्तारी नहीं करा रहे हैं। इससे ये लगता है कि कलेक्टर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous बिना दवा के होंगे रोग मुक्त, राजधानी रायपुर में आज निःशुल्क शिविर
Next प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए* *“आयाम- ऊंची उड़ान का“ कार्यशाला जून में* *अब तक 500 से भी अधिक रजिस्ट्रेशन*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.