रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग ने जोन क्रमांक 2 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के कचहरी चौक पर शहीद हेमू कालाणी की मूर्ति के समक्ष उनके शहादत दिवस पर सादर नमन करने संक्षिप्त आयोजन रखा. निगम संस्कृति विभाग के इस संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर मुख्य रूप से रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा एवं नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी सहित पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी,सामाजिक कार्यकर्त्ता किशोर आहूजा, निगम जोन नम्बर 2 के जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय एवं सिंधी समाज के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों ने बड़ी संख्या में शहीद हेमू कालाणी को उनके शहादत दिवस पर सादर नमन करते हुए मूर्ति स्थल के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की








