बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन में चुनावी घोषणा हो चुकी है. बता दे कि निर्वाचित सदस्यों को हटा कर जनवरी में संचालन समीति बना चुनाव कराने हेतु संचालन समीति ने घोषणा की थी. परंतु कोई ना कोई बहाना बना कर संचालन समिति के पदाधिकारी चुनाव को टालते रहे 30 जुन को होने वाली आम सभा को भी बरसात का बहाना बना कर आम सभा को भी स्थगित करने पर सदस्यों ने एवं पूर्व निर्वाचित सचिव गौरांग शाहा ने सैकड़ों लोगो की लिखित सहमति के बाद चुनाव की घोषणा की. जिसके मुताबिक 17 जुलाई तक चुनाव संपन्न किया जाएगा। सैकडो की संख्या में सदस्य बीटीओए के कार्यालय पहुंचे व नाराजगी जाहिर करते हुए समिति भंग कर चुनाव की मांग की साथ ही अस्थाई तौर पर कार्यभार संभाल रहे राकेश गौतम की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी जताई।
तानाशाही नही चलेगी बीटीआईए जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। सुपर कमेटी से के.ए पापचन अमरीक सिंह, सुखेन हलधर सहित अन्य पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में सदस्यो की रही मौजूदगी।गौरांग साहा पूर्व सचिव ने बाहर आकर सदस्यों को संबोधित कर चुनाव की तारीख की घोषणा की. जिसके बाद सदस्यो द्वारा नारे लगाकर आतिशबाजी की गई।और चुनाव होने संस्था पर लग लहे सवाल का अंत हुआ जिससे बी.टी.ओ सदस्यों ने प्रशासन औ सदस्यो को धन्यवाद दिया.








