Skip to content
June 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने यातायात पुलिस का बाईक पेट्रोंलिग अभियान शुरू
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने यातायात पुलिस का बाईक पेट्रोंलिग अभियान शुरू

Purushottam Manhare July 7, 2024

कवर्धा शहर में पेट्रोलिंग कर बेतरतीब सड़कों पर रखे सामान, नो-पार्किग में वाहन खड़ा करने वालों को दिया गया समझाईश

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के लिए बाईक पेट्रोंलिग अभियान की शुरूआत की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, श्री पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में गुरूवार को स्वयं यातायात प्रभारी आरआई श्री प्रवीण खलखों एवं यातायात टीम द्वारा कवर्धा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में बाईक पेट्रोंलिग किया गया। इस दौरान मुख्य सड़कों पर वाहनों का अवैध पार्किंग और व्यवसायिक सामान फैला कर राहगीरों का आवागमन बाधित करने वालों को समझाईश दिया गया। बाईक पेट्रोंलिग के दौरान यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कबीरधाम जिले में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी स्कूल बसों का प्रारंभिक जांच कर स्कूल प्रबंधन, चालक-परिचालक को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया है। यातायात प्रभारी श्री खलखों ने बताया कि इसके साथ ही ड्रंक ड्राइव, नाबालिकों, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, स्पीड बाइकर, मॉडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

विभिन्न भीड़-भाड़ इलाकों में किया पेट्रोलिंग, निरंतर जारी रहेगा अभियान

यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखों ने बताया कि बाईक पेट्रोंलिग यातायात थाना से प्रारंभ हुई जो एकता चौक, सिंगनल चौक, बस स्टैंड, गुरूनानक गेट, नवीन बाजार चौक, ठाकुर देव चौक, स्टेट बैंक, मेन बाजार, महावीर स्वामी चौक, सराफा लाईन, लोहारा नाका, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, गायत्री मंदिर के पास चौपाटी सहित कवर्धा शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ इलाकों वाले जगहों में पेट्रोलिंग कर बेतरतीब सड़कों पर रखे सामान, नो-पार्किग में वाहन खड़ा करने वालों को समझाईश दिया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

यातायात व्यवस्था बनाए रखना हम सबका दायित्व

यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखो ने कहा कि शहर में कहीं भी यातायात व्यवस्था बाधित हो तो इसकी सूचना तत्काल यातायात पुलिस को दे, ताकि सबके सहयोग से व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना नागरिक का भी दायित्व बनता है, नागरिक पुलिस जवानों का सहयोग करें ताकि मिलकर शहर में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखी जा सके।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous अपनी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने अनियमित कर्मचारियों का ध्यानाकर्षण रैली 20 जुलाई को
Next कबीरधाम जिला श्रमजीवी पत्रकार इकाई की बैठक कवर्धा रेस्ट हाउस में संपन्न

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.