Skip to content
July 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा की सरकार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, स्कूलों में निर्माण और मरम्मत कार्य रोके, शिक्षकों की भर्ती बाधित की*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, स्कूलों में निर्माण और मरम्मत कार्य रोके, शिक्षकों की भर्ती बाधित की*

Purushottam Manhare July 10, 2024

*मध्यान भोजन, साइकिल, गणवेश, छात्रवृत्ति सहित तमाम योजनाएं केवल कागज़ी, बालवाड़ी भी अघोषित तौर पर बंद*

रायपुर/ 10 जुलाई 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी और मंत्रियों के कमीशनखोरी के लालच के चलते स्कूल शिक्षा विभाग को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। स्कूलों में मानसून के पहले जो नियमित तौर पर निर्माण और मरम्मत के कार्य होते थे, इस साल वह भी नहीं हो पा पाया है। सामान्य तौर पर स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण और रखरखाव का काम सरकारी एजेंसी आरईएस, पीडब्ल्यूडी, नगरीय निकाय और पंचायत विभाग के माध्यम से किया जाता है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने इनके साथ ही “स्कूल जतन योजना“ की शुरुआत की थी जिसके माध्यम से स्कूल बिल्डिंग और वहां के शौचालयों का रिनोवेशन और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाती थी। हर साल इस काम के लिए कांग्रेस की सरकार के दौरान हजारों करोड रुपए का प्रावधान किया जाता रहा। विगत वर्ष 25 जून 2023 को 29284 स्कूल भवनों के मरम्मत के लिए 2000 करोड़ की राशि केवल एक वर्ष में दी गई थी, उसके बाद 1536 स्कूलों की मरम्मत के लिए 370 करोड रुपए खर्च किया गया। दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद जो पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा वर्क आर्डर जारी किए जा चुके थे, उनमें से अधिसंख्यक काम दुर्भवना पूर्वक रोक दिए गया। कई ठेकेदारों के रनिंग बिल का भुगतान कमीशन खोरी के लालच में रोका गया। कई टेंडर जबरिया नियम विरुद्ध निरस्त कर दिए गए और कमीशनखोरी के लालच में साय सरकार ने यह निर्णय लिया कि सरकारी एजेंसी आरईएस, पीडब्ल्यूडी, नगरीय निकाय, पंचायत और स्कूल जतन योजना को बाईपास करके स्कूल शिक्षा विभाग स्वयं ही निर्माण और रखरखाव का काम करेगी, जिसके चलते पिछले 6 महीने से कोई भी काम स्कूलों में नहीं हो पाया है। भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार को बयानबाजी छोड़कर तत्काल जर्जर स्कूलों की मरम्मत तत्काल करानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पिछले 6 महीने में ही सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बदहाल हो गई है। स्कूलों में मध्यान भोजन, साइकिल वितरण, गणवेश वितरण, छात्रवृत्ति सहित तमाम योजनाओं की जमीनी हकीकत बेहद डरावनी है। ज्यादातर योजनाएं केवल कागजों पर संचालित है। भुगतान रोक जाने से मध्यान भोजन और रेडी टू इट जैसी योजनाएं अघोषित तौर पर बंद हो गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में 9491 बालवाड़ी खोले थे, आज इन बलवाड़ियों में सन्नाटा पसर गया है। भाजपा नेताओं के गुटबाजी के चलते हैं छत्तीसगढ़ के 48 हजार से अधिक सरकारी विद्यालय दुर्दशा के शिकार हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में 1 लाख़ 47 हजार शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन किया, 14580 और 12489, 27 हजार से अधिक नियमित पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की, जो 33000 नियमित शिक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ववर्ती सरकार के समय शुरू की गई थी, भाजपा की सरकार आने के बाद वह भी बाधित कर दिया गया है। विद्या मितान और अतिथि शिक्षक निकाल दिए गए हैं, पूर्व में भर्ती किए गए बीएड डिग्री धारक सहायक शिक्षकों को निकाला जा रहा है, उनका पक्ष न्यायालय में नहीं रखा गया न ही समय सीमा के भीतर अपील की गई। भाजपा की डबल इंजन की सरकार का पूरा फोकस केवल कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में है शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय साय सरकार की उपेक्षा और दुर्दशा के चलते बदहाल है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक संपन्न*
Next भाजपा सरकार के राज में भयादोहन हो रहा – दीपक बैज*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.