रायपुर । पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने वार्ड में डेंगू जनजागरण अभियान चलाया, घर – घर जाकर विंडो कूलरों में भरा पानी खाली करवाया । नगर निगम रायपुर के पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 35 के पार्षद एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने वार्ड क्षेत्र में घर -घर जाकर डेंगू जनजागरण अभियान चलाया. पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने घर -घर जाकर वार्ड के रहवासियों से विंडो कूलरों में भरा हुआ पानी खाली करवाया. उन्होंने वार्डवासियों से स्वस्थ रहने मानसून के दौरान अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की.
