Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • हत्या के फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Latest
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

हत्या के फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Purushottam Manhare August 3, 2024

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा/ दन्तेवाड़ा में लंबित अपराधों को चिन्हांकित कर प्रकरण के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु गौरव राय पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के दिशा निर्देश, स्मृतिक राजनाला अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक IPS (नक्सल ऑप्स दंतेवाड़ा), आर. के बर्मन, अति. पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन एवं कपिल चन्द्रा, पुलिस अनु अधिकारी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, थाना किरन्दुल द्वारा अपने टीम के साथ दिनांक 28/09/2023 की रात्रि में लच्छू बारसे पिता स्व. माड़का बारसे, उम्र-53 वर्ष, साकिन-कलेपाल स्कूलपारा का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गले के दाहिने भाग में प्राणघातक चोट पहुंचाकर हत्या करने की घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा था उसी दौरान दिनांक 02/08/2024 को मुखबीर से सूचना पर ग्राम बड़े बेड़मा कुंजामपारा निवासी दबिश देकर – (1) भीमा कुंजाम पिता स्व. पोदिया कुंजाम, उम्र 33 वर्ष, (2) प्रकाश कुंजाम पिता स्व. हिंडिया कुंजाम, उम्र 27 वर्ष, (3) नरेन्द्र कुंजाम पिता श्री कोसा कुंजाम, उम्र 29 वर्ष (4) देवी सिंह कुंजाम पिता स्व. बीणाराम कुंजाम, उम्र 19 वर्ष (5) सोना कुंजाम पिता श्री सिनोज कुंजाम उम्र 20 वर्ष, को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर दिनांक 27/09/2024 को लच्छू बारसे की योजना बनाकर हत्या करना स्वीकर किये तथा भीमा कुंजाम द्वारा करीबन डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा होने से ग्राम बेड़मा में बैठक हुआ था। जिसमें कलेपाल निवासी मृतक लच्छू बारसे द्वारा भीमा कुंजाम को मारपीट करना तथा कहीं भी मिलने से बार-बार धमकी देना व बेइज्जत करने से परेशान होकर अपने साथियों – प्रकाश कुंजाम, नरेन्द्र कुंजाम, देवी सिंह कुंजाम, सोना कुजाम, के साथ योजना बनाकर दिनांक 27/09/2024 को अपने चारों साथी के साथ शाम करीबन 07.00 बजे बेड़मा से निकलकर पेंटा पहुंचकर शराब पीये फिर रात करीबन 11.00 बजे कलेपाल मेन रोड टिकनपाल चौक के पास आकर रुके थे और वहीं से प्रकाश और नरेन्द्र, लच्छू बारसे के घर जाकर उसे बुलाकर लाये उसके बाद भीमा कुंजाम मौका देखकर अपने हाथ में रखा डंडा से लच्छू बारसे के गर्दन में जोरदार वार किया जिससे लच्छू बारसे वहीं गिरकर तड़पने लगा इसी बीच प्रकाश ने अपने बैग में रखे धारदार लोहे के बंडा को निकालकर उसके गर्दन में जोरदार वार किया। जिससे लच्छू बारसे का गर्दन कटकर खून निकलने लगा जिसे हिला डुला कर देखे तो उसकी मृत्यु हो गई थी। प्रकाश पास के खेत के पानी में बंडा को धोकर अपने पास रखा उसके बाद भीमा कुंजाम, प्रकाश और नरेन्द्र कुंजाम एक मोटर सायकल में तथा सोना कुंजाम और देवी कुंजाम अलग मोटर सायकल से बड़े बेड़मा वापस घर आ आये। प्रकरण में 05 आरोपियों द्वारा योजना बनाकर लच्छू बारसे की हत्या करना स्वीकार करने से प्रकरण में धारा 34 भादवि जोड़ी जाकर उपरोक्त पांचो आरोपियों को दिनांक 02/08/2024 को पृथक पृथक गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर पेश की जाती है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद साहू के साथ सउनि के. सीमाचलम, प्र.आर. नरेश मंडल, आरक्षक सोना ताती, बिसेलाल ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous यातायात पुलिस ने सुरक्षित यातायात के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक*
Next मुख्यमंत्री साय ने किया आठ करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.